जनपद में भारी बारिश की चेतावनी, कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को जिले में भारी बारिश और बिजली चमकने की आशंका जताई गई है, जिसके लिए प्रशासन ने चेतावनी जारी की है।
इस मौसम अलर्ट के मद्देनजर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने एक दिवसीय अवकाश का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, अर्ध-शासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र 10 जुलाई को पूरी तरह से बंद रहेंगे।
प्रशासन ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह होने तथा संवेदनशील स्थलों पर भू-स्खलन की प्रबल संभावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया गया है कि वे सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के पहाड़ों में आधी आबादी ने रच डाला एक ऐसा अनोखा इतिहास, जिसके चौंकाने वाले आंकड़े और महा-मिशन को जानकर हर कोई रह गया दंग; जानिए क्या है पर्दे के पीछे की पूरी कहानी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad