अवंतिका मंदिर में गूँजी भक्ति की स्वर लहरियाँ: बच्चों ने सात बार हनुमान चालीसा का पाठ कर बिखेरी आध्यात्मिक छटा

ख़बर शेयर करें

लालकुआँ। शनिवार की सांय स्थानीय माँ अवंतिका मंदिर में बच्चों द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ हनुमान चालीसा के सात पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया। बालकों की मधुर वाणी में हुए सामूहिक पाठ से मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ और उपस्थित श्रद्धालु भी भक्ति रस में सराबोर हो गए।
इस आयोजन का नेतृत्व रणवीर सिंह, राहुल सिंह, हेमन्त और दुश्यन्त सहित अन्य बालकों की अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और धार्मिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती की ओर से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं और बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक चेतना और संस्कारों के प्रति बच्चों की बढ़ती रुचि का सुंदर संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के शीर्ष उद्योगपतियों को अचानक क्यों सौंपी गयी यह अलौकिक पुस्तक? 'आदि शक्ति माँ अवंतिका' की गाथा के साथ मिला देवभूमि का पावन बुलावा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad