“‘लखपति’ से ‘करोड़पति’ बनने का वो कौन सा सीक्रेट प्लान है, जो भीमताल की चौपाल में हुआ उजागर?”

ख़बर शेयर करें

 

भीमताल , 21 अगस्त 2026।
मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (MUY) के व्यापक प्रचार-प्रसार, ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा इच्छुक उद्यमियों को प्रशिक्षण, क्षमता वर्धन, वित्तीय सहायता एवं मार्केट लिंकेज की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकास भवन भीमताल में “एम.यू.वाई. चौपाल” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरम्वाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख  हरीश बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष  कमल जोशी एवं मुख्य विकास अधिकारी  अरविंद पांडे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में ग्रामीण उद्यमिता को सुदृढ़ करने तथा स्थानीय स्तर पर उद्यमियों को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री का प्रेरणादायी संबोधन सुना। मुख्यमंत्री  ने महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की सराहना करते हुए “लखपति दीदी” से “करोड़पति दीदी” बनने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के लिए अतिथियों द्वारा आई.ई.सी. जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वैन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां आमजन एवं इच्छुक उद्यमियों तक पहुंचाएगी।
एम.यू.वाई. चौपाल में क्षेत्र के लगभग 80 से 100 स्थानीय उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उद्यमियों को प्रशिक्षण, क्षमता वर्धन, वित्तीय सहायता, उद्यम स्थापना तथा मार्केट लिंकेज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान स्थानीय उद्यमियों ने अपने अनुभव एवं सफलता की कहानियां भी साझा कीं।
कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, एनआरएलएम एवं ग्रामोत्थान योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए उत्कृष्ट उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर स्थानीय उत्पादों की सराहना की तथा उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा युवाओं एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (MUY) के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद नैनीताल में संचालित एम.यू.वाई. चौपाल कार्यक्रम के प्रथम दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत नौकुचियाताल में किया गया। कार्यक्रम में कुल 65 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान चौपाल की अवधारणा, नामांकन प्रक्रिया, स्थानीय आवश्यकताओं का आकलन, विभिन्न व्यवसायिक अवसरों एवं बिजनेस आइडियाज, उपलब्ध सरकारी सेवाओं तथा सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) वैन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए उपलब्ध प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, क्षमता विकास एवं विपणन सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई।
अधिकारियों ने बताया कि एम.यू.वाई. चौपाल के माध्यम से सेवाओं को सीधे गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा, जिससे ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को नए उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता की संस्कृति को विकसित करना, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
चौपाल में एनआरएलएम , REAP, RSETI, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, प्रबंधक, बीएमएम एबीडीओ आईपीआरपी RSETI फैकल्टी तथा REAP के कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में इस वर्ष ऐतिहासिक होगा शरदोत्सव, स्थानीय व राष्ट्रीय प्रतिभाओं को मिलेगा भव्य महामंच: अभिनेता विक्की योगी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad