हल्दूचौड़ में जब अचानक सामने आया उस मौन क्रांति का रहस्य: चार सालों के भीतर कैसे एक संगठन ने बदल दी महिलाओं की पूरी तकदीर

ख़बर शेयर करें

 

 

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित शिव शक्ति महिला आजीविका ग्राम संगठन, बमेटा बंगरखीमा के चार वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन बेक एंड फ्लेक, हल्दूचौड़ में धूमधाम से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला, बीडीसी सदस्य चंपा पांडे, ग्राम प्रधान मुकेश दुमका एवं पीआरपी हेमा सिंह ने शिरकत की। संगठन की अध्यक्ष डॉली अग्रवाल, IPRP एवं कोषाध्यक्ष गंगा जोशी, BOD कविता बिष्ट, पुष्पा बिष्ट, पूर्व बीडीसी मेंबर सुनीता बिष्ट, गीता राठौर, शैफाली गुप्ता सहित संगठन की सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में नेहा बिष्ट ने महिलाओ को गेम्स करवा कर मनोरंजन करवाया.
इस दौरान संगठन की चार वर्षों की उपलब्धियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
अतिथियों ने महिलाओं के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने समारोह में चार चांद लगा दिए। ग्राम प्रधान मुकेश दुमका का भी सहयोग रहा.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ में श्री काशीदास बाबा के भव्य पूजन में उमड़ा जनसैलाब: वरिष्ठ समाजसेवी हेमवती नन्दन दुर्गापाल का शॉल ओढ़ाकर हुआ सम्मान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad