हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
आज बुधवार को हल्दूचौड़ के बरेली रोड क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं सुंदर समाज का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।
अभियान का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य दीपा कमलेश चंदोला ने किया।
इस दौरान गुमटी से हल्दूचौड़ तक सड़क मार्ग एवं आसपास से 7कुंतल कूड़ा एकत्रित किया गया।
इस अभियान में जिला पंचायत राजस्व निरीक्षक दीपक उपाध्याय, राजस्व निरीक्षक चंद्रपाल सिंह बिष्ट, कर समाहर्ता कृष्ण चंद्र, लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत नैनीताल के कर्मियों तथा पर्यावरण मित्रों ने सक्रिय सहभागिता की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दीपा कमलेश चंदोला ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिम्मेदारी और संस्कार होना चाहिए। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के साथ-साथ अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तो पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदली जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़ा खुले में न फेंकें, निर्धारित स्थान पर ही डालें और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी है और स्वच्छता में ही समाज की सुंदरता और सम्मान छिपा है। जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और आमजन की सामूहिक भागीदारी से ही स्वच्छ और स्वस्थ हल्दूचौड़ का सपना साकार किया जा सकता है।
स्वच्छता अभियान के दौरान लोगों को यह संदेश भी दिया गया कि “हम बदलेंगे, तभी हमारा क्षेत्र बदलेगा।” स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामूहिक प्रयास ही एक बेहतर, स्वस्थ और सुंदर भविष्य की नींव रख सकते हैं। उन्होंने कहा की विगत 12 वर्षो से वह समाज के हर क्षेत्र में कार्य कर रहे है, इसी के तहत बरसात में होने वाली बीमारियों (डेंगू व मलेरिया इत्यादि) को देखते हुए इस वर्ष भी फॉगिंग की जाएगी., उन्होंने कहा की समाज की सेवा करना ही उनका परमधन है, उसके लिए वह हमेशा लगे रहेंगे.
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
