हल्दूचौड़। ग्राम सभा खड़कपुर में बुधवार को ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में युवक मंगल दल का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से युवा नेता मानस तिवारी को युवक मंगल दल का अध्यक्ष चुना गया, जिससे युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष मानस तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य युवाओं को नशा संस्कृति से दूर रखना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करना रहेगा। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा भी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि युवक मंगल दल के माध्यम से ग्राम सभा का नाम ब्लॉक व राज्य स्तर तक रोशन किया जाएगा।
गठित कार्यकारिणी में गौरव बसेड़ा को उपाध्यक्ष, निकित जोशी को सचिव, अक्षय कुमार को उपसचिव तथा गणेश कांडपाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा मोहित फुलारा, नरेश जोशी, नवीन जोशी, नंदकिशोर आर्य एवं सागर कुमार को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया।
इस अवसर पर शंकर दत्त तिवारी, मनोज दयाल, पप्पू सती, पूरन लाल, अनिल कुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
