“माँ अवंतिका की कृपा से सजी नई कार्यकारिणी लालकुआँ में आध्यात्मिक भाव के साथ सम्पन्न हुआ मंदिर समिति का चुनाव”

ख़बर शेयर करें

लालकुआँ।
नगर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक जीवन को नई दिशा देने की भावना के साथ आज लालकुआँ स्थित माँ अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण में एक भव्य एवं गरिमामय बैठक का आयोजन किया गया। माँ अवंतिका की पावन छत्रछाया में सम्पन्न इस बैठक में मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में यह आयोजन पूरी तरह आध्यात्मिक वातावरण और माँ के जयकारों के बीच सम्पन्न हुआ।
बैठक में सर्वसम्मति से सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती को माँ अवंतिका कुंज देवी मंदिर समिति का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त महामंत्री पद पर वरिष्ठ समाजसेवी भुवन पांडे, उपाध्यक्ष पद पर धन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह रजवार एवं कुंदन सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष पद पर रविंद्र यादव, मंत्री पद पर एके गुप्ता, नरेश चौधरी एवं नंदन राणा, तथा प्रचार मंत्री के रूप में कृष्ण भट्ट को दायित्व सौंपा गया।
वहीं संरक्षक मंडल में सुरेन्द्र सिंह लोटनी, रविशंकर तिवारी रमाकांत पंत, हेमंत नरूला, कैलाश चंद्र पंत, पवन चौहान एवं राकेश गुप्ता को शामिल किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने माँ अवंतिका मंदिर की महिमा और इसकी सांस्कृतिक परंपरा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मंदिर के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने कहा कि माँ अवंतिका मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि नगर की सांस्कृतिक पहचान भी है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी मंदिर परिसर को और अधिक सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेगी।
महामंत्री भुवन पांडे व समाज सेवी अभय तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि माँ अवंतिका की कृपा से यह मंदिर श्रद्धा और सेवा का संगम बना हुआ है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से मंदिर के धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष बी० सी० भट्ट ने कहा कि माँ अवंतिका की महिमा से लालकुआँ की धरती सदैव पावन रही है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर क्षेत्र की आध्यात्मिक चेतना को जागृत रखने का कार्य कर रहा है।
सभासद भुवन पांडे और सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने कहा कि मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं बल्कि समाज को जोड़ने वाला केंद्र भी है। उन्होंने कहा कि मंदिर के माध्यम से सामाजिक समरसता और सेवा की भावना को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर के व्यापारियों की आस्था माँ अवंतिका में अटूट है और मंदिर के विकास के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
एडवोकेट हरीश नैनवाल ने कहा कि माँ अवंतिका की कृपा से नगर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहता है और यह मंदिर श्रद्धालुओं को सदैव सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
सभासद धन सिंह बिष्ट ने कहा कि मंदिर के विकास और धार्मिक आयोजनों को भव्य बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।
राधे-राधे सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सेवा ही सच्ची भक्ति है और मंदिर के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों को और गति दी जाएगी।
समाजसेवी नंदन राणा और समाजसेवी कुन्दन सिंह कनवाल ने कहा कि माँ अवंतिका की कृपा से यह मंदिर पूरे क्षेत्र की आस्था का केंद्र बन चुका है और नई कार्यकारिणी इसे नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएगी।
युवा समाजसेवी हेमंत पांडे ने युवाओं से मंदिर और धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान आनंद सिंह रजवार, रघुवीर सिंह रजवार, योगेश उपाध्याय, कुंदन सिंह नेगी, रविंद्र यादव, शैलेन्द्र राठौड़, एके गुप्ता, नरेश चौधरी, वरुण पाठक ने भी अपने विचार रखते हुए माँ अवंतिका मंदिर को क्षेत्र की आस्था का महान केंद्र बताया।
इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी ने माँ अवंतिका की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में विक्की रजवार, शंकर बिष्ट, राजेंद्र रावत, संजय म्यान, सुरेश बिष्ट, ललित भट्ट, रौनक कनवाल, पवन रस्तोगी, दीवान राणा, अरुण जोशी, दीपू नयाल, राजेन्द्र सिंह रावत, युवराज खाती सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में “जय माँ अवंतिका” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा और सभी ने एक स्वर में माँ अवंतिका की कृपा से मंदिर और नगर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।