कावड़ लेकर पहुंचे शिव भक्तों का नारायणपुरम् में पुष्पवर्षा, शंखनाद व तिलक लगाकर मंगलगीत के साथ भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़/ श्रावण माह का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सर्वोत्तम माह माना गया है भगवान शिव को जलाभिषेक कर उनकी स्तुति करने का क्रम इस माह में बड़े ही उमंग व उल्लास के साथ आयोजित होता है भक्तजन इन दिनों पूरी तरह शिव भक्ति की मस्ती में झूमें रहते है इस महीने में कावड़ यात्रा का अपना अलौकिक अदितीय आध्यात्मिक महत्व है

हल्दुचौड़ क्षेत्र से भी भक्तों की टोली कावड़ यात्रा में भाग लेकर भगवान शिव के प्रति अगाध श्रद्धा के साथ लंबी यात्रा को श्रद्धा पूर्वक तय करके समाज में आस्था व भक्ति का संचार करती है श्रावण के पवित्र माँह में आज आस्था व भक्ति की डगर पर इस क्षेत्र के युवा कुलदीप बोरा व संजय भट्ट हरिद्वार से कावड़ में गंगा का जल लेकर हल्दूचौड़ क्षेत्र में पहुंचें यहां कदम- कदम पर भक्तजनों ने इन शिव भक्तों का जबरदस्त स्वागत किया

यह भी पढ़ें 👉  रहस्यमयी सुरकूट पर्वत की अमर गाथा: जब स्वर्ग छिनने पर कमल-कोश में थर-थर कांपे थे देवराज! जानिए 9995 फीट की ऊंचाई पर स्थित माँ सुरकण्डा के अलौकिक शक्तिपीठ का सम्पूर्ण सत्य

नारायणपुरम आवासीय कॉलोनी क्षेत्र की तमाम मातृ शक्तियों सहित अनेकों लोगों ने इनकी शिव भक्ति को नमन् करते हुए पुष्प वर्षा के साथ तिलक लगाकर दोनों भक्तों का शंख के उद्‌घोष के साथ जबरदस्त स्वागत करते हुए इनके यशस्वी व मंगलमय जीवन की कामना की विगत कई वर्षों से यह नवयुवक बड़े ही श्रद्वा व भक्ति के साथ हरिद्वार से कावड़ में गंगा का जल लाकर यहां शिव मंदिरों को समर्पित करते हैं साथ ही निष्काम रूप से शिव भक्ति का अलौकिक संदेश देकर आस्था का संचार करते हैं इनकी शिव भक्ति को सभी ने नमन किया इस अवसर पर मंगलमय गीतों व भजनों की भी कालोनी परिसर के द्वार व शिवालय पर धूम रही

यह भी पढ़ें 👉  रहस्यमयी सुरकूट पर्वत की अमर गाथा: जब स्वर्ग छिनने पर कमल-कोश में थर-थर कांपे थे देवराज! जानिए 9995 फीट की ऊंचाई पर स्थित माँ सुरकण्डा के अलौकिक शक्तिपीठ का सम्पूर्ण सत्य

स्वागत कार्यक्रम में महेश पंत हरीश जोशी कुन्दन सिंह बोरा पान सिंह बिष्ट दीप चन्द्र शर्मा केशव दत बचखेती तारा चन्द्र त्रिपाठी मनोलिया जी सुनील पंत सुभाष तिवारी प्रयाग दत्त भट्ट चम्पा पाण्डे हेमा जोशी हंसी बचखेती विमला शर्मा लीला शर्मा गीता पालीवाल सहित तमाम मातृ शक्तियां व कालोनी वासी मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रहस्यमयी सुरकूट पर्वत की अमर गाथा: जब स्वर्ग छिनने पर कमल-कोश में थर-थर कांपे थे देवराज! जानिए 9995 फीट की ऊंचाई पर स्थित माँ सुरकण्डा के अलौकिक शक्तिपीठ का सम्पूर्ण सत्य
Ad Ad Ad Ad Ad