आईटीसी पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा ने दी श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं, क्षेत्र में सुख-समृद्धि की मंगलकामना

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव ‘श्रीरामनवमी’ के पावन पर्व पर आईटीसी पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा ने समस्त क्षेत्रवासियों, उद्योग कर्मियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रोशन हुआ लालकुआँ, भक्ति की लहर से झूम उठी 25 एकड़ कॉलोनी: प्रणव शर्मा ने दीप जलाकर किया भव्य दशहरा मेले का ऐतिहासिक आगाज़

अपने शुभकामना संदेश में उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा ने कहा कि प्रभु श्री राम का संपूर्ण जीवन सत्य, त्याग, मर्यादा और मानवीय मूल्यों का अनुपम संदेश देता है। उनके आदर्श सदियों से समाज को प्रेम, समरसता और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय की गोद में 'देवी की रहस्यमयी अदालत': जहां डाक से आती हैं अर्जियां और थर-थर कांपते हैं गुनहगार...

उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई आशा, सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने मिल परिवार सहित संपूर्ण जनमानस के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर प्रगति की प्रार्थना करते हुए क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया।