ब्रिटेन ,फ्रांस ,मॉरीशस के हिंदू तीर्थ यात्री चार धाम यात्रा के लिए हुए रवाना

ख़बर शेयर करें

 

नैनीताल पर्यटन एवं परिवहन विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष ने किया यात्री दल को रवाना

हरिद्वार 19 जून विश्व भर से चार धाम यात्रा के तीर्थ यात्रियों का प्रतिदिन हरिद्वार में आगमन और चार धाम के लिए प्रस्थान हो रहा है इसी क्रम में ओवरसीज हॉलीडे टूर्स इंडिया के तत्वाधान में मॉरीशस, फ्रांस, यू के से आए हिंदू तीर्थ यात्रियों को चार धाम के लिए रवाना किया गया, पूर्व राज्य मंत्री एवं नैनीताल पर्यटन परिवहन विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष ललित पंत , अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद के जिला अध्यक्ष जगदीश लाल पाहवा, दिवाकर गुप्ता एवं स्वामिनी वेद आत्मानंद सरस्वती ने मंत्रो उच्चारण के बीच भारत की सनातन धर्म और संस्कृति के मूल्यों को समाहित विदेशी पर्यटकों को चार धाम यात्रा के लिए रवाना किया इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री ललित पंत ने कहा कि ओवरसीज हॉलीडे टुवर्ड्स इंडिया और उसके संचालक शंकर जोशी देश-विदेश में रहने वाले हिंदू सनातन धर्मियों को चार धाम यात्रा करने का जो कार्य कर रहे हैं उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं स्वामिनी वेद आत्मानंद सरस्वती ने कहा कि मॉरीशस से आई रिया सुभाष शुभ यात्रा होलीडेज के द्वारा जिन तीर्थ यात्रियों को चार धाम के दर्शन कराए जा रहे हैं वह सब सनातन हिंदू धर्म के ध्वजवाहक हैं

जो सदियों पुराने मॉरीशस श्रीलंका, कंबोडिया ,थाईलैंड जैसे देशों में सनातन धर्म को बचाए हुए हैं इस अवसर पर पर्यटकों के रूप में रवि, विमल, प्रकाश, शिवम, चित्रा, हिमांशी, कमल जोशी ,हर्षित जोशी, गौरव सहित 47 तीर्थ यात्री जिनमें बच्चे और वृद्धि शामिल हैं तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए भूपतवाला स्थित जैन मंदिर के निकट विदेशी तीर्थ यात्रियों का कमल पंत, संजय वर्मा, ‌‍ दिवाकर गुप्ता होटल ब्रिंजल के स्टाफ ने स्वागत किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad