इज्जतनगर मंडल में रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण, 120 किमी/घंटा स्पीड ट्रायल सफल

ख़बर शेयर करें

 

बरेली, 11 मई 2026। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में रेल संरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। प्रथम दिन बितरोई–मानपुर नगरिया रेलखण्ड पर रेल संरक्षा आयुक्त श्री प्रणजीत सक्सेना ने गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री नीलमणि, मुख्य ब्रिज इंजीनियर श्री राजीव वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रेल संरक्षा आयुक्त ने ओएमएस स्पेशल ट्रेन से किमी 398/8-399/13 के मध्य स्थित मेजर पुल संख्या 410 का बारीकी से परीक्षण किया। इसके साथ ही एसईजे प्वाइंट संख्या 41 व 42 का निरीक्षण करते हुए टीम मानपुर नगरिया स्टेशन पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  मेधा को सलाम: होनहार लक्षिता रखोलिया ने प्रथम प्रयास में NEET व JEE फतह कर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में लिया MBBS में दाखिला

निरीक्षण के बाद सोरों शुकर–बितरोई रेल खंड पर ओएमएस स्पेशल ट्रेन से 120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जो रेलखंड की मजबूती और संरक्षा मानकों की पुष्टि करता है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसे में घायल वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती के स्वास्थ्य में सुधार, शुभचिंतकों ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

इसके अतिरिक्त रेल संरक्षा आयुक्त ने इज्जतनगर–लालकुआं–काशीपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया। इस दौरान स्टील गर्डर ब्रिज संख्या 92 का विशेष रूप से परीक्षण कर संरक्षा मानकों का आकलन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  इज्जतनगर मंडल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, चार श्रेणियों में अलग होगा कचरा

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा ने बताया कि यह निरीक्षण रेल यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad