बसगांव पेयजल योजना का निरीक्षण, जनसहमति से कार्य करने के निर्देश

ख़बर शेयर करें

नैनीताल, 11 मई 2026 । मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने सोमवार को जनपद नैनीताल के अंतर्गत चोपड़ा क्षेत्र के बसगांव में खनन न्यास मद से लगभग 59 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महिला नर्सरी (महिला समूह) चोपड़ा, बसगांव द्वारा जल स्रोत को लेकर दर्ज कराई गई आपत्ति के संबंध में मौके पर स्थिति का जायजा लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने महिला समूह, ग्रामवासियों एवं विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  घरों की चौखट लांघकर अचानक सड़कों पर क्यों उमड़ पड़ा मातृशक्ति का सैलाब? महादेव के दरबार से गूंजी इस हुंकार ने उड़ा दी सबकी नींद!

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पक्षों की सहमति एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुचारु पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  घरों की चौखट लांघकर अचानक सड़कों पर क्यों उमड़ पड़ा मातृशक्ति का सैलाब? महादेव के दरबार से गूंजी इस हुंकार ने उड़ा दी सबकी नींद!

क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सारा परियोजना के अंतर्गत निर्मित चेक डैम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से जनता तक पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए तथा विभागीय अधिकारी समय-समय पर क्षेत्र का निरीक्षण करते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  घरों की चौखट लांघकर अचानक सड़कों पर क्यों उमड़ पड़ा मातृशक्ति का सैलाब? महादेव के दरबार से गूंजी इस हुंकार ने उड़ा दी सबकी नींद!

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता जल संस्थान, विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad