डीएवी हल्द्वानी में गूंजा फिटनेस का संदेश: गांधी-शास्त्री जयंती पर ‘रन फॉर डीएवी’ मैराथन का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

ख़बर शेयर करें

डीएवी हल्द्वानी में गूंजा फिटनेस का संदेश: गांधी-शास्त्री जयंती पर ‘रन फॉर डीएवी’ मैराथन का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

( स्वास्थ्य और स्फूर्ति की मिसाल बनी ‘रन फॉर डीएवी’ मैराथन, मानस, निकिता, करन और दीपिका ने मारी बाजी)

हल्द्वानी, 2 अक्टूबर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पावन जयंती के अवसर पर डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी द्वारा ‘रन फॉर डीएवी’ मैराथन दौड़ का भव्य और प्रेरणादायी आयोजन किया गया। स्वास्थ्य, शारीरिक तंदुरुस्ती और खेल भावना के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  आकाश में प्रकट हुईं तीन रहस्यमयी छायाएं: गया के पावन तीर्थ में राजा विशाल के एक तर्पण ने कैसे पलट दिया तीन पीढ़ियों का भाग्य?

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करने के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रातः 7:45 बजे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अमित जोशी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का विधिवत शुभारंभ किया।

विद्यार्थियों की आयु और क्षमता के अनुसार प्रतियोगिता को दो श्रेणियों (जूनियर व सीनियर) में विभाजित किया गया था, जिसके परिणाम इस प्रकार रहे:

जूनियर वर्ग (3 किलोमीटर – कक्षा 4 से 7वीं):

  • बालक वर्ग: मानस बजेठा (प्रथम), गौरव (द्वितीय), मोहित सिंह (तृतीय)
  • बालिका वर्ग: निकिता (प्रथम), रोहांशी चौधरी (द्वितीय), निवृति (तृतीय)
यह भी पढ़ें 👉  रहस्य पाँच कोस की उस पावन भूमि का: आखिर क्यों एक दैत्य की देह पर काँपती है यमराज की सत्ता?

सीनियर वर्ग (5 किलोमीटर – कक्षा 8वीं से 12वीं):

  • बालक वर्ग: करन सिंह (प्रथम), गौरव कश्यप (द्वितीय), मेहुल गोस्वामी (तृतीय)
  • बालिका वर्ग: दीपिका पांडे (प्रथम), भावना उप्रेती (द्वितीय), महिमा लोहनी (तृतीय)

दौड़ संपन्न होने के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में दोनों वर्गों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों सहित शीर्ष 10 में स्थान बनाने वाले प्रतिभागियों को विशेष स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री अमित जोशी ने कहा:

“जीवन में केवल शैक्षणिक प्रगति ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शारीरिक रूप से स्वस्थ और अनुशासित रहना भी उतना ही आवश्यक है। ‘स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है’—इस विचार को आत्मसात कर ही युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकता है।”

मैराथन मार्ग पर विद्यार्थियों की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने में विद्यालय के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सराहनीय भूमिका निभाई। इस ऐतिहासिक और सफल आयोजन के दौरान विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य, शिक्षकगण एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।