मुख्यमंत्री धामी के जन्म दिवस पर मां बगलामुखी धाम पहुंचे तरुण पंत: दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और ‘हैट्रिक’ विजय के लिए किया विशेष हवन-पूजन

ख़बर शेयर करें

 

मुख्यमंत्री धामी के जन्म दिवस पर मां बगलामुखी धाम पहुंचे तरुण पंत: दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और ‘हैट्रिक’ विजय के लिए किया विशेष हवन-पूजन

कांगड़ा / हल्द्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस (16 सितंबर) की पूर्व संध्या पर धामी सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा उत्तराखंड कार्यसमिति सदस्य तरुण पंत हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ ‘मां बगलामुखी मंदिर’ (बनखंडी) पहुंचे। वहां उन्होंने मंदिर के पुजारियों के सानिध्य में विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना एवं महायज्ञ (हवन) संपन्न कराया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएवी स्कूल में धूमधाम से मना हिंदी दिवस: विविध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

इस अनुष्ठान में युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना की गई। साथ ही, धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए उन्हें असीम साहस-सामर्थ्य प्रदान करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर धामी जी के मुख्यमंत्री काल की ऐतिहासिक हैट्रिक का नया कीर्तिमान स्थापित करने की प्रार्थना मां भगवती से की गई।

दूरभाष वार्ता में तरुण पंत ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तित्व में एक सच्चे, न्यायप्रिय और लोक-कल्याणकारी राजनेता के सभी गुण विद्यमान हैं। उन पर ईश्वरीय कृपा है और वे जातिगत सीमाओं से ऊपर उठकर निष्पक्ष भाव से धर्म शास्त्रों के अनुरूप जनसेवा और सुशासन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शोक सभा के सन्नाटे में गूंजी एक ऐतिहासिक मांग: क्या हल्द्वानी का नया मीडिया सेंटर बनेगा दिवंगत गिरिजा शंकर जोशी की अमिट पहचान?

श्री पंत ने कहा कि पूर्व में जब कुछ लोग धामी जी के विरुद्ध षड्यंत्र रच रहे थे, तब भी उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट रूप से कहा था कि 2027 में भी श्री पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि विरोधियों की आलोचनाओं की परवाह किए बिना वे धामी जी के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं और जब तक जीवन है, उनके जनसेवा के संकल्पों के प्रति निष्ठावान सेवक बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विवाह से पूर्व स्वयं देवाधिदेव शिव ने क्यों की 'अजन्मे' गणेश की वंदना? जानिए कुमाऊं के गण पर्वत का अलौकिक पौराणिक रहस्य!

धामी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन के पावन अवसर पर 16 सितंबर की शाम हल्द्वानी में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया है। इसी कारण वे जन्म दिवस से पूर्व मां भगवती बगलामुखी का आशीर्वाद लेने सिद्धपीठ पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad