लालकुआँ: माँ अवंतिका मंदिर में धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी, विधि-विधान से हुआ विघ्नहर्ता का पूजन

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ: माँ अवंतिका मंदिर में धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी, विधि-विधान से हुआ विघ्नहर्ता का पूजन

लालकुआँ। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आज लालकुआँ स्थित प्रसिद्ध माँ अवंतिका मंदिर में भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर पूरा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ में 31 अक्टूबर को सजेगा प्रथम भव्य श्याम कीर्तन दरबार: आयोजकों ने माँ अवंतिका के दरबार में अर्पित किया प्रथम निमंत्रण

धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में भुवन पाण्डे उपस्थित रहे, जबकि संपूर्ण पूजन आचार्य चन्द्रशेखर जोशी द्वारा विधिवत एवं शास्त्रोक्त पद्धति से संपन्न कराया गया। आचार्य जी ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश का षोडशोपचार पूजन करवाते हुए क्षेत्र व जनमानस के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगल कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  माँ अवंतिका मंदिर पहुंचे प्रमुख समाजसेवी और जनप्रतिनिधि, विधिवत पूजा-अर्चना कर मांगी क्षेत्र की खुशहाली

श्रद्धालुओं व गणमान्यजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस धार्मिक कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती सहित पियूष मिश्रा, गोपाल दत्त जोशी, रणवीर सिंह खाती, कमल गिरी महाराज, विमल चौधरी, हेमन्त सिंह करायत, जीवन भण्डारी, गौरव भण्डारी, राहुल कुमार कश्यप, कंचन और नीलम सहित अनेकों क्षेत्रीय श्रद्धालु व मातृशक्ति उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  माँ अवंतिका मंदिर पहुंचे प्रमुख समाजसेवी और जनप्रतिनिधि, विधिवत पूजा-अर्चना कर मांगी क्षेत्र की खुशहाली

पूजन के उपरांत भव्य आरती संपन्न हुई और सभी उपस्थित भक्तों में मोदक एवं पंचामृत का पावन प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad