सिद्धेश्वर महादेव रामलीला: परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन, प्रकाश बेलवाल और प्रियांशु के अभिनय ने बांधा समां

ख़बर शेयर करें

 

सिद्धेश्वर महादेव रामलीला: परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन, प्रकाश बेलवाल और प्रियांशु के अभिनय ने बांधा समां

हल्द्वानी नीलियम कॉलोनी स्थित पूज्य नान्तिन महाराज के आश्रम, श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य रामलीला के तृतीय दिवस सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मनमोहक मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं स्तुति के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ में 31 अक्टूबर को सजेगा प्रथम भव्य श्याम कीर्तन दरबार: आयोजकों ने माँ अवंतिका के दरबार में अर्पित किया प्रथम निमंत्रण

लीला मंचन के दौरान कलाकारों ने सीता स्वयंवर और शिव धनुष खंडन के बाद के प्रसंगों को बेहद सजीव रूप में प्रस्तुत किया। मंच पर जैसे ही यह ओजस्वी संवाद गूंजा—

“ओ… मिथिला पति यह बतला, शिव धनुष किसने तोड़ा है…?”

पूरा पंडाल दर्शकों की करतल ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। परशुराम के स्वरूप में समाजसेवी प्रकाश बेलवाल ने अपने प्रभावशाली अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों को भावविभोर कर दिया, वहीं लक्ष्मण की भूमिका में प्रियांशु ने अपने तीक्ष्ण और संतुलित अभिनय से खूब वाहवाही बटोरी। कलाकारों ने प्रभु श्रीराम के मर्यादित स्वरूप और विभिन्न दिव्य भावों को मंच पर सुंदरता से उतारा।

यह भी पढ़ें 👉  माँ अवंतिका मंदिर पहुंचे प्रमुख समाजसेवी और जनप्रतिनिधि, विधिवत पूजा-अर्चना कर मांगी क्षेत्र की खुशहाली

इस अवसर पर राजेंद्र बिष्ट, विनोद जोशी, घनश्याम शर्मा, नित्यानंद जोशी, अनिल पंत, गणेश जोशी, मनोज पांडेय, देवेंद्र तिवारी, चंद्रशेखर सनवाल, बी.एस. कुलश्रेष्ठ, नरेंद्र कुलश्रेष्ठ, पंकज भट्ट, मोहित बृजवासी, गोविंद चुफाल, धर्मेंद्र जोशी, हेम लोहनी, जगत सिंह चम्याल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  माँ अवंतिका मंदिर पहुंचे प्रमुख समाजसेवी और जनप्रतिनिधि, विधिवत पूजा-अर्चना कर मांगी क्षेत्र की खुशहाली
Ad Ad Ad Ad Ad