जनता इंटर कॉलेज मेला मैदान, बिंदुखत्ता में सोमवार से पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक एवं मेला का विधिवत शुभारंभ हो गया। 16 जनवरी तक चलने वाले इस पारंपरिक मेले की शुरुआत हर्षोल्लास के बीच हुई। प्रथम दिन उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी चंद्रिका बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया और सांस्कृतिक विरासत के इस रंगारंग पर्व का शुभारंभ किया।
मेले के पहले दिन क्षेत्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और स्थानीय खिलाड़ियों ने कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कबड्डी प्रतियोगिता के परिणाम
बालक जूनियर वर्ग: एसकेएम बॉयज प्रथम, सिद्धांत सरस्वती एकेडमी द्वितीय, एमएपी स्कूल तृतीय
बालक सीनियर वर्ग: एसकेएम प्रथम, एसडी एकेडमी द्वितीय, बिंदुखत्ता पायलट तृतीय
बालिका जूनियर वर्ग: सिद्धांत सरस्वती एकेडमी प्रथम, आदर्श इंटर कॉलेज द्वितीय
बालिका सीनियर वर्ग: एसकेएम गर्ल्स प्रथम, स्कॉलर हेवन द्वितीय
वॉलीबॉल में शांतिपुरी का जलवा
कबड्डी के पश्चात हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद 6 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, जबकि शांतिपुरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान मेला समिति के संरक्षक देवी दत्त पांडे, प्रबंधक प्रभात पाल, मेला अधिकारी अजय गर्बयाल, सचिव प्रेम दानू, कोषाध्यक्ष नवीन पपोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी, उपाध्यक्ष पुष्कर दानू, उपसचिव विजय सामंत, मीडिया प्रभारी विपिन जोशी सहित प्रकाश मिश्रा, शिवराज बिष्ट, रणजीत मेहरा, संजय टाकूली, जीवन रावत, के. सुंदर सिंह खनका, कमलेश पाठक, इंदर सिंह पनेरी, भागीरथी दानू, चेतन पांडे, अनीता गोस्वामी, शेर सिंह दानू, अमित दानू व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
मेले की शुरुआत ने पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना दिया है, और आने वाले दिनों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेल प्रतियोगिताओं व विभिन्न कार्यक्रमों के साथ यह उत्तरायणी कौतिक लोक परंपराओं और सामाजिक एकता का भव्य संगम बनने जा रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
