सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर लालकुंआ विधानसभा में हुआ भव्य कार्यक्रम। मुख्य अतिथि विधायक डा0 मोहन सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

ख़बर शेयर करें

 

लालकुंआ- 23 मार्च 2025,

सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर लालकुंआ विधानसभा में हुआ भव्य कार्यक्रम। मुख्य अतिथि विधायक डा0 मोहन सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सैकडों लोगों ने प्रतिभाग कर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये तथा लोगों को जागरूकर कर लाभान्वित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ: माँ अवंतिका के अनन्य भक्त समाज सेवी हरेन्द्र बोरा दंपत्ति को भेंट की गई 'आदि शक्ति माँ अवंतिका' पुस्तक; क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा-अर्चना

कार्यक्रम का आगाज क्षेत्रीय विधायक डा0 मोहन सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। श्री बिष्ट ने कहा सरकार समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभाविन्त कर कर रही है। उन्होंने कहा कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों के साथ ही सभी राजनैतिक दलों द्वारा प्रतिभाग किया गया। डा. बिष्ट ने कहा सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल से जो ऊर्जा मिली है आगे भविष्य में और बेहतर कार्य समाज के लिए किये जायेंगे। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, समाज सेवी आदि लोगोें को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धा और उल्लास: लालकुआँ के अवंतिका मंदिर में कैंची धाम स्थापना दिवस पर भव्य दीपोत्सव, उमड़ा जनसैलाब

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ’’सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष’’ पुस्तक का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में चिकित्सा शिविर में 102 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियां दी गई वही 40 लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाये गये तथा 38 लोगोें के राशन कार्ड में सुधारीकरण एवं अपडेशन का कार्य भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  “सफ़र के सहायकों का सम्मान” कार्यक्रम संपन्न

इस अवसर पर लालकुआं नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, स्कूलों के बच्चे के साथ ही मातृशक्ति उपस्थित थी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad