*हल्दूचौड़ ।* रिम्पी बिष्ट
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु पांडेय के नेतृत्व में हरिओम बैंकेट हॉल में फ्रेशर पार्टी और आभार उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य रंगारंग आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डांस, सिंगिंग और मॉडलिंग के शानदार कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। पूरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।
*ये बने विजेता*
मॉडलिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने रैंप वॉक कर जलवा बिखेरा। निर्णायक मंडल के निर्णय के बाद विजेताओं की घोषणा की गई –
*मिस फ्रेशर – रितिका चौरसिया*
*मिस्टर फ्रेशर – नीरज भंडारी*
*मिस ब्यूटीफुल – प्रियंका दानू*
*मिस्टर हैंडसम – मनीष शर्मा*
निर्णायक- सचिन फुलारा थे.
विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
*छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु पांडेय ने कहा -*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु पांडेय ने कहा कि महाविद्यालय में इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों की प्रतिभा को निखारने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र संघ हमेशा छात्र हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा। चाहे फीस की समस्या हो, परीक्षा की समस्या हो, या कॉलेज में सुविधाओं की कमी हो, छात्र संघ हर छात्र के साथ खड़ा है। उन्होंने नए छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी छात्र पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
*छात्र नेताओं ने युवाओं से किया आह्वान*
इस अवसर पर छात्र नेता सुमित सिंह कार्की ने कहा कि
मैं सभी छात्र-छात्राओं से बस इतना कहना चाहता हूँ कि जब भी आपको किसी प्रकार की परेशानी हो, कोई समस्या हो या आपको किसी के सहयोग की आवश्यकता हो, तो सबसे पहले मुझे याद कीजिएगा मेरा हर संभव प्रयास रहेगा कि महाविद्यालय के किसी भी छात्र को कभी यह महसूस न हो कि उसकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। पद हो या न हो, लेकिन छात्रों के प्रति मेरी जिम्मेदारी और समर्पण हमेशा बना रहेगा.
*मुख्य अतिथि ने युवाओं को किया प्रोत्साहित*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा प्रदेश महामंत्री दीप खुशारी ने युवाओं के प्रोत्साहन में कहा कि आज का युवा बहुत प्रतिभाशाली है। उसे सिर्फ सही मंच और सही दिशा की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन भी बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और आयोजकों की सराहना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन रिम्पी बिष्ट व नेहा बिष्ट ने किया।
*ये रहे मौजूद*
इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप डालाकोटी, कस्तूब चंदौला, प्रिंस भारद्वाज, पीयूष जोशी, भास्कर जोशी (कला संकाय), अभिषेक भट्ट( विश्वविद्यालय प्रतिनिधि), गोविंद कुमार, हिमांशु कुनियाल, मनीष शर्मा, छात्र संघ कोषाध्यक्ष खुशी मेहता, प्रिया पवार, मोहित जोशी, दीपक सहित तमाम लोग
उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें


