लालकुआँ विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के आवास पर अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन, 3 नवंबर से होगा शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के आवास पर अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन, 3 नवंबर से होगा शुभारंभ

लालकुआँ: 56-विधानसभा क्षेत्र लालकुआँ के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के आवास पर दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का पावन एवं भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के आवास पर अखंड रामायण पाठ शुरू, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए गूंजे राम नाम के जयकारे

आयोजन की रूपरेखा के अनुसार, अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ 3 नवंबर 2026 (मंगलवार) को प्रातः 11:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ किया जाएगा। वहीं, अगले दिन 4 नवंबर 2026 (बुधवार) को दोपहर 1:00 बजे पाठ का पूर्णाहूति के साथ पारायण होगा, जिसके उपरांत प्रभु श्रीराम के पावन प्रसाद एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अपनी दिवाली मनाने से पहले ये लोग कहाँ जाते हैं? जानिए हल्द्वानी की उस अनोखी परंपरा की कहानी

इस पुनीत अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों एवं इष्ट-मित्रों से सपरिवार उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम की भक्ति रसधारा में शामिल होने तथा आशीर्वाद प्राप्त करने की विनम्र अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता का 29वां दिन और एक अनसुलझी चेतावनी: क्या 20 दिसंबर की महारैली हिलाएगी सियासी समीकरण?

यह जानकारी विधायक प्रतिनिधि लालकुआँ गोविन्द राणा ने दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं रामभक्तों से आग्रह किया है कि वे समय से पहुंचकर इस पुनीत धार्मिक अनुष्ठान की शोभा बढ़ाएं और प्रसाद ग्रहण करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad