मुख्यमंत्री धामी की विधानसभा क्षेत्र से आये 30 प्रगतिशील कास्तकारों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय उद्यान में एक दिवसीय प्रशिक्षण।

ख़बर शेयर करें

रानीखेत/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र चंपावत से आए 30 प्रगतिशील कास्तकारों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय उद्यान में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें संयुक्त निदेशक डॉ0 बी के गुप्ता ने सेब व अन्य शीतोष्ण फलों की नवीनतम विकसित प्रजातियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही डा0 गुप्ता ने औषधीय पौधों जैसे कलिहारी – बाल रोग में लाभदायक, आमा हल्दी – लेप लगाने से घुटनों के दर्द में लाभदायक, नाग केशर – खांसी और सांस संबंधित रोगों के लिए, व विदेशी सब्जियों जैसे ब्रोकली, पैक चोय, नोल खोर्क एवम् पुष्पों के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही किसानों को औद्यानिक फसलों के उत्पादन एवम् विपणन मैं आ रही समस्याओं के निराकरण के बारे में जानकारी दी गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  मौत के मुहाने पर 'तटवर्ती' बाशिंदे: हर गिरते कगार के साथ टूटती सांसें... क्या जल-समाधि की ओर बढ़ रहा है इन्द्रानगर?( देखिये वीडियो)

उद्यान भ्रमण के दौरान प्रधान सहायक नारायण सिंह राणा ने सेब की प्रजातियों व नई पौध के बारे में जानकारी दी। उन्होंने चैलेंजर प्रजाति के सेब के बारे में बताया कि दिसंबर माह में भी पेड़ में सेब देखे जा सकते हैं। कास्तकार नवीन पुष्प वाटिका को देखकर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कम जगह में ज्यादा पुष्प लगाने की योजना को काफी सराहाना की, इस दौरान चंपावत डी एच ओ टी एन पांडे भी मौजूद रहे।// कैलाश पुजारी//

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किसके इशारे पर दबाई गईं केंद्र की फाइलें? 6 गांवों को मिला हक, तो बिंदुखत्ता के साथ शासन का ये कैसा दोहरा खेल!
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad