लालकुआं। समाज सेवा के क्षेंत्र में सदैव अग्रणीय रहनें वाले धौलाखेड़ा के पूर्व ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र नेगी का आकस्मिक निधन हो गया है उनके निधन से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है गत दो दिन पूर्व उन्हें पेट संबंधी दिक्कत हुई जिन्हें पहले हल्द्वानी उसके बाद दिल्ली के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां आज तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया, उनके निधन से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। वह अपने पीछे पत्नी जयंती नेगी और तीन बच्चों जिसमें दो बेटियां एक बेटा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं,
1 वर्ष पूर्व उन्होंने धूमधाम के साथ अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाई थी, उनका शव लेकर एम्बुलेंस दिल्ली से आज प्रातः 10:45 बजे धौलाखेड़ा के लिए रवाना हुई है, लगभग 3 बजे बाद उनका रानीबाग स्थित चित्र शिलाघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा, इस खबर से जहां क्षेत्र के लोग हतप्रभ व शोकाकुल हैं, वहीं गरीबों तबके के लोगों में भी शोक की लहर व्याप्त है, स्व० श्री महेंद्र नेगी अपने क्षेत्र में निर्धन एवं असहायों की सदैव मदद किया करते थे, और हर जरूरत मंद के लिए सदैव खड़े रहते थे समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का कोई जबाब नहीं था हंसमुख मिलनसार एवं सदैव गरीबों की मदद के लिए तत्पर रहने वाले एक समाज सेवी का अचानक चले जाना बेहद दुःखद है ईश्वर दिवगंत आत्मा को शान्ति प्रदान करें
![](https://shailshakti.com/wp-content/uploads/2024/08/Ad-CenturiPaper.jpeg)
![Ad](https://shailshakti.com/wp-content/uploads/2024/08/Ad-LalitPant.jpeg)
![Ad](https://shailshakti.com/wp-content/uploads/2023/12/Ad-YogeshPant.jpg)
![Ad](https://shailshakti.com/wp-content/uploads/2024/01/Ad-PariharPrinters.jpg)
![Ad](https://shailshakti.com/wp-content/uploads/2024/01/Ad-MeenaRawat.jpg)
![Ad](https://shailshakti.com/wp-content/uploads/2024/01/Ad-ChandrashekharJoshi.jpg)
![](https://shailshakti.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UniversalConvent.jpeg)
![](https://shailshakti.com/wp-content/uploads/2023/10/Ad-GayatriAircon-1.jpeg)
![Ad](https://shailshakti.com/wp-content/uploads/2022/07/Ad-Mishra-Ad-Film-Service.jpeg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें