अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई खीम सिंह, मोहन सिंह के प्रतिष्ठित व्यापारी अरुण रौतेला का दिल का दौरा पड़ने से मौत।

ख़बर शेयर करें

 

अल्मोड़ा। ​प्रतिष्ठित मिष्ठान विक्रेता खीम सिंह मोहन सिंह फर्म के मालिक अरुण रौतेला का अचानक दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया, वे 62 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनकी यहां विश्वनाथ घाट में अत्यंत गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई।

उल्लेखनीय है कि अरुण रौतेला नियमित रूप से अपने प्रतिष्ठान में बैठा करते थे और क्षेत्र में एक लोकप्रिय व्यापारी के रूप में उनकी पहचान थी। गत दिवस उनका चौघानपाटा स्थित आवास शिव भवन में अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। सुबह पार्थिव देह की उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान शिव भवन से विश्वनाथ घाट को निकली। जहां अत्यंत गमगीन माहौल में उनका दाह संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?

यहां नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अरुण रौतेला के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से ही है। अल्मोड़ा जिला व्यापार मंडल, नगर व्यापार मंडल परिवार और समस्त व्यापारी और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अध्यक्ष सुशील साह ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  11 हजार फीट की ऊँचाई पर दफन मोक्ष का भूगोल: जहाँ बर्फ के गर्भ से फूटती है अग्नि, पारे के बुदबुदाते हैं कुंड और लोहे को स्वर्ण बनाती है लाल धारा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad