अवन्तिका पूजन से होता है सभी बाधाओं का शमन : बौबी सम्मल

ख़बर शेयर करें

लालकुआं ( नैनीताल ) युवा भाजपा नेता ने बौबी सम्मल ने कहा सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को स्वयम् में धारण करने वाली आद्य शक्ति महामाया अवन्तिका देवि अपने शरणागत के जीवन की सभी बाधाओं का सहज ही शमन कर ज़हाँ सौभाग्य – आरोग्य प्रदान करती हैं वहीं भक्तों के जीवन में मंगल ग्रह की प्रतिकूल स्थिति जनित सभी प्रकार के दोषों को नष्ट कर उनके तन – मन को निर्मल व शुद्ध कर देती हैं। यह बात लालकुआं नगर स्थित ब्रह्मस्वरूपिणी देवि अवन्तिका पुरी के दर्शन को आये सम्मल ने एक भेंट वार्ता के दौरान कही। श्री सम्मल ने कहा कि यूं तो भारतीय ज्योतिष विज्ञान में मनुष्य की राशि में ग्रहों की अनुकूल व प्रतिकूल स्थिति के प्रभाव- दुष्प्रभाव तथा उनके निराकरण के सटीक व प्रमाणिक उपाय स्पष्टतः बताये गये हैं, परन्तु जन सामान्य ऐसे उपायों को सम्पन्न करने में आमतौर पर स्वयम् को असहज पाता है। ऐसे में परम् दयामयी माँ अवन्तिका देवि का दर्शन- पूजन सबसे सरल उपाय है।
उन्होंने आगे कहा चूंकि मंगल ग्रह की उत्पत्ति ही माँ अवन्तिका देवि के आशीर्वाद से हुई बतायी गयी है, अतः अवन्तिका देवि के पूजन से मंगल ग्रह का हर प्रकोप स्वतः शान्त हो जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महाप्रलय के चक्रव्यूह में छिपा कलिकाल का परम गोपनीय मोक्ष-द्वार: जहां बर्फ के सीने में खौलता है ‘अग्निकुंड’ और साक्षात भगवती महालक्ष्मी बनाती हैं महाप्रसाद!
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad