बेरीपड़ाव फुटबॉल कप टूर्नामेंट: क्वाटर फाइनल मुकाबला प्रारम्भ

ख़बर शेयर करें

 

 

बेरीपड़ाव,  बेरीपड़ाव फुटबॉल कप टूर्नामेंट में मंगलवार से लीग मैचों से जीत कर आई हुई टीमों के बीच क्वाटर फाइनल मुकाबला प्रारंभ हो गया।

जिसमें सुबह रामनगर फुटबॉल क्लब ने काठगोदाम फुटबॉल क्लब को 4 -1 से सायंकाल के मैचों में पंतनगर फुटबॉल क्लब ने जबरदस्त मुकाबले में पेनल्टी स्ट्रोक्स में 3 -1 से टूसन एफ.सी.तथा तीसरे क्वाटर फाइनल मैच में बेरीपड़ाव फुटबॉल क्लब ने बिठौरिया फुटबॉल क्लब को 3 – 0 से परास्त कर सेमीफाइनल मैच के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मन की शक्ति से जीवन में भर रहीं उजाला: जानिए 'प्रोफेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड' से सम्मानित डॉ. प्रियंका गुप्ता की कहानी

फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बेरीपड़ाव फुटबॉल क्लब के संरक्षक एवं पूर्व प्रधान राजेंद्र चन्द्र दुर्गापाल, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, किसान नेता रमेश चन्द्र तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा के विक्की पाठक, भूपाल सिंह राणा, राजेंद्र सिंह बोरा, किशन सिंह सिजवाली,बेरीपड़ाव फुटबॉलक्लब के कोच प्रियांशु भट, फिजिकल फिटनेस कोच के.सी.पांडे, मैच रैफरी गोपाल सिंह, दीपक बोरा, गजेन्द्र बोरा, पियूष बोरा, करन राणा, युगल राणा, सौरभ बोरा, सागर बोरा, कार्तिक भंडारी, हर्षित बिष्ट, गोबिन्द भट्ट सहित कई खेलप्रेमियों तथा सैकडों दर्शकों ने टूर्नामेंट में अपनी उपस्थिति प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राशन कार्डों का महासत्यापन: 736 कार्डों की जांच में 74 मिले अपात्र, कार्ड चिन्हित सरकारी राशन डकारने वालों पर प्रशासन सख्त: तीन दिन में 114 अपात्र राशन कार्ड चिन्हित, कई लोग कर रहे सरेंडर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad