सुमित हृदयेश बनें युवा मामलों संबंधी समिति के सदस्य युवाओं में उत्साह बधाईयों का तांता

ख़बर शेयर करें

 

उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विधान सभा की 15 समितियों का गठन कर उनमें सदस्यों एवं सभापतियों की नियुक्ति की है
इस विषय में आदेश जारी करते हुए जिन समितियों का गठन किया गया है उनमें लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति, सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम समिति, सरकारी आश्वासन समिति, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं विमुक्त जाति सम्बन्धी समिति, प्रतिनिहित विधायन समिति, संस्कृत भाषा प्रोत्साहन समिति, आचार समिति, सूचना प्रोद्यौगिकी सम्बन्धी समिति, पलायन सम्बन्धी समिति, सतत् विकास सम्बन्धी समिति, युवा मामले सम्बन्धी समिति,
स्थानीय बोली भाषा समिति, विधान सभा पुस्तकालय समिति एवं पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी समिति का गठन किया गया है।
उत्तराखंड विधानसभा की महत्वपूर्ण समितियों में शामिल “युवा मामले संबंधी समिति” और “सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम समिति” में युवा विधायक सुमित हृदयेश को सदस्य बनाये जानें पर लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी सुमित हृदयेश को यह दायित्व मिलने से युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad