बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी

ख़बर शेयर करें

लालकुआं। संवाददाता
श्री बिंदेश्वर महादेव मंदिर, इंद्रा नगर-2 बिंदुखत्ता में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा व्यास पं. मनोज कृष्ण जोशी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ के बीज मंत्र के जप से सभी दुख दूर होते हैं और रुके हुए कार्य पूर्ण होते हैं।
कथा के दौरान उन्होंने भगवान के ह्यग्रीव अवतार का विस्तार से वर्णन किया और माता की महिमा पर प्रकाश डाला। प्रवचनों से मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा रहा और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा श्रवण करते नजर आए।
आयोजन में समिति अध्यक्ष शेर सिंह दानू, पुजारी नंदन गोस्वामी, कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय, चंद्रशेखर कर्नाटक, जीवन रावत, कांता सिंह डसीला, महेश जोशी, जयराज भट्ट, सचिव देव सिंह देवली सहित राधा वल्लभ पांडे, राजेंद्र चौहान, चेतन पांडे, नंदन ऐरी, मनोज बसनायत, सागर शर्मा, विपिन चंद्र जोशी, बीना जोशी, शिवराज बिष्ट, रणजीत मेहरा, संजय टाकूली, कैलाश जोशी, सीमा रावत, बबीता बसनायत, सरिता गंगोला, देवकी गोस्वामी, माया उपाध्याय, पुष्पा भंडारी, गीता दानू, ईश्वर काला, धीरज कुंवर, रमेश गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, अमित दानू, विजय सामंत, राजू भंडारी, लक्ष्मण भंडारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
फोटो परिचय: प्रवचन करते कथा व्यास पं. मनोज कृष्ण जोशी।