बिंदुखत्ता (इंद्रनगर द्वितीय): श्री बिंदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन, शनिवार 7 फरवरी 2026 को कथा स्थल पूर्णतः भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। माँ जगदम्बा के जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय बन गया।
“माँ भगवती प्रेम का सागर हैं” — मनोज जोशी शास्त्री
कथावाचक परम श्रद्धेय मनोज जोशी शास्त्री जी ने द्वितीय दिवस की कथा में माँ भगवती के दिव्य स्वरूप का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि माँ जगदम्बा परम दयालु, करुणामयी और समस्त जगत की जननी हैं। वह हर क्षण अपने भक्तों पर प्रेम की वर्षा करती हैं।
उन्होंने भक्तों से माँ का नित्य ध्यान करने का आह्वान करते हुए कहा कि जो श्रद्धालु माँ की शरण में रहते हैं, उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का अक्षय भंडार स्वतः ही प्राप्त होता है। शास्त्री जी ने यह भी कहा कि माँ की भक्ति केवल पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक कर्म में श्रद्धा और सेवा भाव को अपनाना ही सच्ची भक्ति है।
रात्रि भोज का आयोजन
आज की कथा के उपरांत रात्रि भोज का आयोजन बिंदुखत्ता के समाजसेवी लक्ष्मण सिंह भंडारी की ओर से किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन समिति व श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति
कथा के दौरान मंदिर प्रांगण में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से
शेर सिंह दानू (अध्यक्ष), गोकुलानंद उपाध्याय (कोषाध्यक्ष), देव सिंह देवली (सचिव) सहित आयोजन समिति के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख उपस्थित जनों में राधा वल्लभ, चेतन पांडे, मनोज बसनायत, सागर शर्मा, विपिन चंद्र जोशी, बीना जोशी, नंदन ऐरी, शिवराज बिष्ट, रणजीत मेहरा, संजय टाकूली, किसन, विपिन, सूर सिंह, पूरन नगरकोटी, कैलाश जोशी, सीमा रावत, बबीता बसनायत, सरिता गंगोला, देवकी गोस्वामी, माया उपाध्याय, पुष्पा भंडारी, गीता दानू, ईश्वर काला, धीरज कुंवर, भगवत डांगी, रमेश गोस्वामी, देव सिंह देवली, इंदर सिंह दानू, सागर शर्मा, पवन सनवाल, पंकज गोस्वामी, अमित दानू, विजय सामंत, भैरव दत्त नागिला, राधा वल्लभ पांडे, कैलाश ताकुली, पुष्कर दानू, राजू भंडारी, लक्ष्मण भंडारी, जीवन सिंह रावत, देवेंद्र सिंह फर्स्वाण सहित सैकड़ों भक्तगण सम्मिलित रहे।
सम्पूर्ण वातावरण माँ भगवती की महिमा और भक्ति रस में डूबा रहा, और श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आत्मिक आनंद की अनुभूति की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
