लालकुआँ। भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री राजकुमार सेतिया के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के उपरांत खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती और वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद श्रीवास्तव का केक काटकर जन्मदिवस मनाया।
जन्मदिवस समारोह में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ साथियों का मार्गदर्शन संगठन की मजबूती का आधार है। जन्मदिवस के मौके पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और आपसी एकजुटता का संदेश भी दिया गया।
विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दोनों नेताओं को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि उनका अनुभव और समर्पण पार्टी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में संगठन और भी मजबूत होगा तथा जनसेवा के कार्य और गति पकड़ेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण मौजूदगी रही और पूरा वातावरण “शुभकामनाओं” और “बधाइयों” के स्वर से गूंजता रहा।
मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, नवीन पपोला, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विधायक प्रतिनिधि गोविन्द राणा, बॉबी संभल, हरीश नैनवाल, सचिन अग्रवाल, अरुण बाल्मीकि, विनोद श्रीवास्तव, अभिषेक, नारायण सिंह बिष्ट, पंकज सिंह, अशोक पाठक, ओमपाल कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
