हिमांशु उप्रेती ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं/ हल्दूचौड़ निवासी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य व सामाजिक कार्यकर्ता पंडित त्रिभुवन उप्रेती के पुत्र हिमांशु उप्रेती ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से विश्वविद्यालय टाप कर दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल व विश्वविद्यालय मेडल और तीन अन्य मेडल एलएलबी आनर्स में प्राप्त कर क्षेत्र का रोशन किया
हल्दूचौड़ नया बाजार निवासी त्रिभुवन उप्रेती एवं कमला उप्रेती के पुत्र हिमांशु उप्रेती प्रारंभ से ही होनहार व प्रतिभावान छात्र है , हिमांशु ने हाईस्कूल 2015 में 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी, इंटरमीडिएट साइंस प्रथम श्रेणी 95 प्रतिशत, ‌बीएससी आनर्स भौतिकी 82 प्रतिशत के साथ प्रथम श्रेणी में दिल्ली विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण, एलएलबी आनर्स 2022-2023 बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में प्रथम स्थान हासिल करने पर स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय पदक व अन्य पदक से पुरस्कृत किया गया, वह वर्तमान में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य भी हैं तथा पूर्व में नेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में स्वर्ण पदक भी प्राप्त कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गौला के मुहाने पर सांसों का पहरा: 'शैल शक्ति' के खुलासे के बाद जागा तंत्र, दिनभर चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच शुरू हुआ डायवर्जन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad