आजादी के अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य पर सेंचुरी में तिरंगा यात्रा का आयोजन

ख़बर शेयर करें

सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर लालकुओं में आज “आजादी के अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

जिसमें सेन्चुरी स्टॉफ एवं वर्कर्स कॉलोनियों के सभी निवासियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस “तिरंगा यात्रा” में बच्चों एवं महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कारखाने के सुरक्षा जवानों के नेतृत्व में “तिरंगा यात्रा” सेन्चुरी स्टॉफ कॉलोनी द्वार से प्रारम्भ होकर देश भक्ति के नारे के साथ घोड़ानाला कॉलोनी होते हुए पच्चीस एकड़ कॉलोनी वर्कर स्थित शिव मन्दिर पर सम्पन्न हुई। “तिरंगा यात्रा” के समापन स्थल पर कॉलोनी वासियों, श्रम संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रबन्धन वर्ग के सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे एवं सभी से देश की एकता एवं अखण्डता को हर स्थिति में मजबूत बनाये रखने का संदेश दिया। “तिरंगा यात्रा” समापन स्थल पर सभी के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad