लालकुआं। सेंचुरी मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय कुमार गुप्ता एवं मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा ने वरिष्ठ समाजसेवी, कांग्रेस नेता, माँ अवंतिका मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कार्यवाहक चेयरमैन पूरन सिंह रजवार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
सीईओ अजय गुप्ता ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूरन सिंह रजवार एक कर्मठ, सरल, मिलनसार और जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व थे। सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक क्षेत्रों में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके नेतृत्व में माँ अवंतिका मंदिर निरंतर विकास की ओर अग्रसर था, जो उनकी दूरदृष्टि और सेवा भावना का प्रमाण है।
वहीं मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा ने कहा कि पूरन सिंह रजवार ने राजनीति और समाजसेवा को ईमानदारी और निष्ठा के साथ जिया। उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार और जनहित के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
दोनों अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
