राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार,मानिला में विशेष मतदाता कैम्प का आयोजन

ख़बर शेयर करें

 

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार,मानिला (अल्मोड़ा) में 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं का पंजीकरण करने तथा भावी मतदाताओं को अपने मताधिकार के संबंध में जागरूक करने हेतु ‘विशेष मतदाता कैंप का आयोजन किया गया।

 

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. नरेंद्र कुमार जोशी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर नोडल अधिकारी (खंड शिक्षा अधिकारी डा. हरेंद्र शाह, बी. एल. ओ सुपरवाइज पंचम सिंह निर्वाचन कनिष्ठ सहायक दीपक रावत एवं बी एल ओ कुणीधार) श्रीमती गुड्डी देवी द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया तथा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र / छात्राओं को निर्वाचन फार्म- प्रारूप 6 वितरित किया गया एवं भरवाया गया। निर्वाचन कनिष्ठ सहायक दीपक रावत एवं महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. गोरखनाथ द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन नए वोटर आई कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश एवं जानकारी दी

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दुर्लभ महासंयोग: स्मार्त और वैष्णव दोनों ४ सितंबर को ही रखेंगे व्रत; भागवताचार्य डॉ० नवीन चन्द्र जोशी ने दीं पावन शुभकामनाएं

कार्यक्रम में क्वरैला इंटर कालेज, क्वरैला कन्या हाई स्कूल तथा जीआईसी मानिला के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं के साथ ही महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी वर्ग तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. संतोष पंसारी द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खौफनाक मंजर: स्कूल परिसर में चहलकदमी करता दिखा खूंखार तेंदुआ, आसमान में उड़े ड्रोन... गन्ने के खेतों में फंसा गुलदार (देखें वीडियो)
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad