सेवा, संवेदना और स्वास्थ्य का संगम बना सक्षम सविता प्रकोष्ठ का देहरादून कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें

 

देहरादून।
राष्ट्रीय सविता प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार उत्तराखंड सविता प्रकोष्ठ द्वारा 21 दिसम्बर 2025 को शान्ति कुष्ठ आश्रम, मोहनी रोड, देहरादून में एक सेवा-प्रधान एवं मानवता से ओत-प्रोत कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक प्रान्त सविता प्रकोष्ठ सह प्रमुख श्रीमती कृष्णा भण्डारी एवं जिला सविता प्रकोष्ठ प्रमुख विष्णु भण्डारी रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ रोग से पीड़ित 29 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल एवं अन्य आवश्यक परीक्षण शामिल रहे। यह पहल रोगियों के स्वास्थ्य के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?

कार्यक्रम का शुभारम्भ संगठन मंत्र के साथ हुआ। इस अवसर पर सक्षम प्रान्त उपाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में सक्षम संगठन का परिचय देते हुए बताया कि संस्था देशभर में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने 21 प्रकार की दिव्यांगताओं पर प्रकाश डालते हुए समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रान्त कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र मुण्डेपी ने कुष्ठ रोगियों एवं दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि शीघ्र ही समाज कल्याण विभाग से समन्वय कर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रान्त सविता प्रकोष्ठ सह प्रमुख श्रीमती कृष्णा भण्डारी ने स्वास्थ्य जागरूकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने संतुलित जीवनशैली, नियमित दिनचर्या एवं मेडिटेशन के लाभों पर प्रकाश डालते हुए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हसामपुर की पहाड़ी पर द्वापर युगीन रहस्य: पांडवों के दिव्यास्त्रों, स्वयं-प्रकट तीन पिण्डियों और नागवंश से जुड़े उस अलौकिक धाम का सच क्या है?

इसके उपरांत आश्रम में निवासरत रोगियों को फल वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ। इसके पश्चात संगठन द्वारा रोटरी कुष्ठ आश्रम में भी फलों का वितरण कर सेवा भाव को विस्तार दिया गया।
कार्यक्रम में सक्षम प्रान्त उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, प्रान्त कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मुण्डेपी, प्रान्त प्रचार प्रमुख मानवेंद्र सती, प्रान्त सविता प्रकोष्ठ सह प्रमुख कृष्णा भण्डारी, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत सिंह, देहरादून जिला अध्यक्ष अमित गर्ग, जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह केड़ा एवं मधु पटवाल, महिला प्रमुख ममता रावत, जिला सविता प्रकोष्ठ प्रमुख विष्णु भण्डारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य हरिप्रिया खंडूरी, कुष्ठ आश्रम के पदाधिकारी एवं निवासरत जनमानस की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह कार्यक्रम सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।
— कृष्णा भण्डारी
प्रान्त सह प्रमुख, सविता प्रकोष्ठ, सक्षम उत्तराखंड