पूर्णिमा पर माँ भगवती (देवराड़ी देवी) मंदिर भदौरा में होगा विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं को आमंत्रण

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर/भदौरा क्षेत्र के भण्डारी सेरा, धपोलासेरा स्थित माँ भगवती (देवराड़ी देवी) मंदिर में आगामी 2 अप्रैल को पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकाल मंदिर परिसर में विधिवत माँ भगवती की पूजा-अर्चना संपन्न होगी, जिसके पश्चात दोपहर में श्रद्धालु भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
यह पावन भंडारा श्री भूपेश सिंह धपोला एवं समस्त परिवार की ओर से श्रद्धाभाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। आयोजक परिवार ने क्षेत्र सहित आसपास के सभी श्रद्धालु भक्तों से सपरिवार कार्यक्रम में पधारकर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं प्रसाद ग्रहण करने का विनम्र आग्रह किया है।
आयोजकों का कहना है कि भक्तों की सहभागिता से ही ऐसे धार्मिक आयोजन सफल एवं सार्थक बनते हैं, इसलिए सभी श्रद्धालुओं की उपस्थिति उनके लिए सौभाग्य का विषय होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग में छिपा ब्रह्मांडीय रहस्य: 36 वर्षों के घोर सन्नाटे को चीरकर जब पुष्पभद्रा तट पर उतरे साक्षात त्रिदेव!
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad