कालाढूंगी। धामी सेना देव भूमि उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पंत के नेतृत्व में गांव-गांव में जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के माध्यम से ग्रामीणों को एस आई आर (SIR) फार्म भरने की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
गोष्ठी के दौरान उपस्थित लोगों से अपील की गई कि आगामी विधानसभा चुनाव में देव भूमि के देवत्त्व को बचाने के लिए पुनः भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें। तरुण पंत ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं को और अधिक सरकारी नौकरियां देंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में यशस्वी मुख्यमंत्री धामी ने रोजगार देने के मामले में पिछली सरकारों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब तक लगभग 33 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।
इसके अलावा, उन्होंने सरकार की सख्त कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में सैकड़ों अवैध मजारों को हटाया गया है और सरकारी जमीन को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराया गया है। पंत ने जनता से आह्वान किया कि अगर उनके इलाके में भी कोई अवैध मजार है या सरकारी भूमि पर किसी ने अवैध कब्जा किया है, तो उसकी जानकारी तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन स्तर पर सुनवाई न हो, तो इसकी जानकारी धामी सेना को दें, क्योंकि धामी बुलडोजर ऐसे अवैध स्थानों की तलाश कर रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से अपने गांव और गली में आने-जाने वाले अनजान लोगों पर नजर रखने की अपील की, साथ ही हर सनातनी के सुख-दुख में साथ खड़े होने की बात कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि धामी सरकार जनता की सेवा के संकल्प के साथ काम कर रही है और आज प्रदेश में एक साफ-सुथरी सरकार मौजूद है।
कार्यक्रम के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखा गया और बीच-बीच में ‘पुष्कर धामी जिंदाबाद’ तथा ‘धामी सेना जिंदाबाद’ के नारे भी लगे। कालाढूंगी विधानसभा में आयोजित इस कार्यक्रम के समापन पर श्री पंत ने बताया कि धामी सेना द्वारा शीघ्र ही ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में भी इसी तरह की जन गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
