दुम्काबंगर (हल्दूचौड़), नैनीताल।
श्री हनुमान मंदिर एवं श्री श्री 1008 बाबा केशव दास आश्रम बाबाजी की कुटिया, ग्राम दुम्काबंगर, उमापति, हल्दूचौड़, तहसील लालकुआं, जिला नैनीताल में आयोजित श्री हनुमान कथा ज्ञान यज्ञ सत्संग के सप्तम दिवस पर व्यास आचार्य श्री सतीश लोहनी जी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर देने वाला प्रवचन दिया।
अपने उद्बोधन में आचार्य श्री ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से ही जीव को भगवान श्रीराम से प्रेम प्राप्त होता है। बिना हनुमान कृपा के न तो जीवन में सफलता मिलती है और न ही सभी मनोरथों की सिद्धि होती है। उन्होंने कहा —
“मनोरथ जो कोई लावे, सोई अमित जीवन फल पावे।”
अर्थात जो भक्त हनुमान जी की शरण में आता है, उसे जीवन में परम पद की प्राप्ति अवश्य होती है। सभी संकटों से मुक्ति का एकमात्र साधन हनुमान जी की कृपा ही है, इसलिए सभी को उनके चरणों में शरण ग्रहण करनी चाहिए।
इस पावन आयोजन में यजमान के रूप में श्रीमती एवं श्री देवीदत्त बमेटा, श्रीमती एवं श्री दिनेश चंद्र मिश्रा जी उपस्थित रहे। साथ ही मंदिर पुजारी प्रकाश चंद्र जोशी, पंडित गणेश दत्त जोशी, आचार्य राजेश जोशी, ब्राह्मण कमल तिवारी, पंडित कैलाश चंद्र जोशी सहित अनेक विद्वान आचार्य एवं श्रद्धालुजन सम्मिलित हुए।
मंदिर समिति के संरक्षक उमेश चंद्र कबड़वाल, अध्यक्ष कैलाश चंद्र दुम्का, सचिव बालाकृष्ण दुम्का, कोषाध्यक्ष खीमानंद तिवारी, उप सचिव भुवन कबड़वाल, उप कोषाध्यक्ष मनोज कोठारी, लेखा परीक्षक दयाकिशन बमेटा, उप लेखानिरक्षक भुवन गरवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चंद्र बमेटा, लीलाधर कांडपाल, पूरन बमेटा, नवीन सुनाल, अशोक दुम्का, ललित भट्ट, गंगा दत्त जोशी, त्रिलोचन कपिल, इंदर सिंह बिष्ट सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश शर्मा, पूर्व प्रधान जीवन दुम्का, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन पवार, जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदौला, टीकाराम कविदयाल, तेज सिंह मेहरा, नंदा बल्लभ कबड़वाल, विशन दत्त भट्ट, महेश दुम्का, भोला दत्त दुम्का, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरण जोशी, पूर्व प्रधान भाष्कर भट्ट, योगेश महतोलिया, विमला चंदौला, पूर्व प्रधान शंकर जोशी, समाजसेवी रोहित दुम्का, योगेश दुम्का, पीतांबर दुम्का, उमेश चंद्र दुम्का, गणेश तिवारी, जगदीश मिश्रा, कमलेश बमेटा, हरीश बिष्ट, खीमानंद दुम्का, मथुरा दत्त कांडपाल, पूरन भट्ट, चंद्रशेखर कविदयाल, चंद्रशेखर बमेटा, राहुल बमेटा, हरीश दुम्का, हरीश गरवाल, हरीश चंद्र पांडे, भुवन भट्ट, मथुरा दत्त जोशी, शैलेंद्र दुम्का, किशन सिंह पवार, आनंद सिंह राणा, कांति बल्लभ सुनाल, अमन जोशी, पियूष बृजवासी सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे।
हनुमान कथा ज्ञान यज्ञ के इस सातवें दिवस पर पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
