माँ अवंतिका मंदिर में आस्थावान भक्त गणेश दत्त उप्रेती का सम्मान

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ स्थित माँ अवंतिका मंदिर परिसर में आज भक्ति और श्रद्धा का विशेष संगम देखने को मिला, जब मंदिर के आचार्य पंडित चंद्रशेखर जोशी ने माँ अवंतिका के आस्थावान भक्त श्री गणेश दत्त उप्रेती को माँ का पवित्र प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह के दौरान आचार्य जोशी ने कहा कि श्री उप्रेती जी की माँ अवंतिका के प्रति गहरी निष्ठा और लगातार सेवा भाव मंदिर परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वर्षों से वे मंदिर के कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों और सेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देते आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमशिखरों के अन्तराल में छिपा मोक्ष का अनादि रहस्य: श्री बद्रीनाथ

सम्मान प्राप्त करते हुए श्री उप्रेती भावुक दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि माँ अवंतिका की कृपा से ही उन्हें सेवा का अवसर मिला है और वे जीवन भर इसी निष्ठा के साथ मंदिर से जुड़े रहकर समाज की सेवा करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

मंदिर परिसर में उपस्थित भक्तों ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त की और माँ अवंतिका के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad