फाइनल मुकाबला कल रामनगर तथा बेरीपड़ाव फुटबॉल क्लब के बीच

ख़बर शेयर करें

 

बेरीपड़ाव फुटबॉल कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में आज पहले मैच में रामनगर फुटबॉल क्लब ने पंतनगर को 4 – 1 से शिकश्त देकर फाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में बेरीपड़ाव फुटबॉल क्लब की टीम ने पाल कालेज की टीम को 5 -0 से पराश्त कर फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया है।

अब फाइनल मुकाबला कल रामनगर तथा बेरीपड़ाव फुटबॉल क्लब के बीच सायं 8 बजे से बिजली की रोशनी में होगा। जिसमें भारी संख्या में दर्शकों तथा कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में विजेता और उपविजेता को टूर्नामेंट का कप दिया जायेगा।

आज सेमीफाइनल मैचों की शुरुआत मुख्यअतिथि किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हेमवतीनंदन दुर्गापाल तथा सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान ने की तथा इस अवसर पर उन्होंने बेरीपड़ाव फुटबॉल क्लब के सभी सदस्यों तथा सहयोगी खेल प्रेमियों को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया। आज के मैचों को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी तथा पियूष बोरा, दीपक बोरा, हर्षित बिष्ट, भूपाल सिंह राणा, राजेंद्र सिंह बोरा, भाष्कर गुरूरानी, गजेन्द्र सिंह बोरा, करन राणा, मैच निर्णायक प्रियांशु भट तथा गोपाल दा, हिमांशु जोशी,आशुतोष, खिलेश जोशी,अनीश भंडारी, विशाल, हन्नू पाल, युगल राणा, सागर बोरा, सौरभ बोरा,कार्तिक आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad