नैनीताल, 4 जनवरी 2026
जनपद नैनीताल में लगातार घने कुहासे और शीतलहर की स्थिति बने रहने से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में आगामी 9 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए जनपद नैनीताल में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 तक पूर्ण अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल तथा जिले की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि इस आदेश की सूचना समय से सभी पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों तक पहुंचाई जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा। जिला प्रशासन के इस निर्णय से सर्द मौसम में छोटे बच्चों को राहत मिलने की उम्मीद है और अभिभावकों ने भी इसे एक सुरक्षात्मक और संवेदनशील कदम बताया
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
