लालकुआँ। अंकिता भण्डारी प्रकरण को लेकर प्रदेश में चल रही चर्चाओं के बीच लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मामले में पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषियों को हर हाल में कड़ी से कड़ी सजा दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।
विधायक डॉ. बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रारंभ से ही इस प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया है। इसी के चलते मामले की जांच उच्चस्तरीय एजेंसियों से कराई जा रही है, ताकि किसी भी दोषी को बचने का अवसर न मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर कानूनी प्रक्रिया तेज की जा रही है।
डॉ. बिष्ट ने विपक्ष द्वारा सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए संवेदनशील मामलों को उछालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार की नीयत साफ है और न्याय प्रक्रिया को प्रभावित किए बिना सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जनता से भी अपील की कि अफवाहों से बचें और न्यायपालिका तथा जांच एजेंसियों पर भरोसा बनाए रखें।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। अंकिता प्रकरण में भी किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों को उदाहरणात्मक सजा मिलेगी।
विधायक बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश कर स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच का रास्ता खोला है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
