राज्यपाल ने वृद्ध जागेश्वर, दण्डेश्वर महादेव एवं जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

ख़बर शेयर करें

 

देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

लोक भवन नैनीताल 19 जून, 2026

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अल्मोड़ा जनपद स्थित पवित्र वृद्ध जागेश्वर, दण्डेश्वर महादेव एवं जागेश्वर धाम में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देवाधिदेव महादेव से देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  पानी में डूबते स्कूल और नौनिहालों के अंधकारमय भविष्य के बीच अचानक कौन बना सहारा? हल्द्वानी में खुला एक ऐसा द्वार जिसने बदल दी बच्चों की दुनिया...

राज्यपाल ने कहा कि जागेश्वर धाम सहित समूचा कुमाऊँ क्षेत्र हमारी समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यहां की दिव्य ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति एवं नई प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के पवित्र तीर्थस्थल न केवल आस्था के केन्द्र हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों के संवाहक भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इज्जतनगर मंडल में ‘राजभाषा सप्ताह’ की धूम: रेल कर्मियों ने हिन्दी प्रश्नोत्तरी में दिखाया ज्ञान का दम

राज्यपाल ने कामना की कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में शांति, सद्भाव, समृद्धि और लोककल्याण की भावना निरंतर सुदृढ़ होती रहे। उन्होंने कहा कि देवभूमि की यह दिव्य आध्यात्मिक चेतना सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति एवं मंगल का संचार करे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मानसखण्ड के पन्नों में दर्ज पिथौरागढ़ की 'विश्वकर्मा गुफा': बाणासुर की माता कोटवी का जाग्रत शक्तिपीठ, जहाँ सुरक्षित है सदियों का पौराणिक व पुरातात्विक वैभव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad