हल्दूचौड़ (हल्द्वानी): लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नया बाजार, गौला रोड हल्दूचौड़ (पेशकारपुर मोतीराम) स्थित ‘बीआरडी हेल्थकेयर’ (BRD Healthcare) में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत शनिवार को नवीन एवं अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह लोकार्पण नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट द्वारा किया गया।
इस मौके पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सुदूरवर्ती एवं कस्बाई क्षेत्रों में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं का पहुंचना जनहित में बेहद सराहनीय प्रयास है। आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से क्षेत्रीय जनता को अब प्राथमिक एवं आपातकालीन उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। उन्होंने संस्थान की मुख्य चिकित्सक डॉ. मोनिका लांगेह और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए अस्पताल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दिल्ली के शीर्ष अस्पतालों का 10+ वर्षों का अनुभव
बीआरडी हेल्थकेयर की कमान संभाल रहीं कंसल्टेंट डॉ. मोनिका लांगेह (MBBS, PGDEM, PGCMDM – जनरल फिजिशियन एवं इमरजेंसी मेडिसिन) के पास चिकित्सा क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का वृहद अनुभव है। वह इंद्रप्रस्थ अपोलो (दिल्ली), मैक्स हेल्थकेयर (नई दिल्ली), अमेरिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल तथा इंदिरा गांधी सरकारी अस्पताल (दिल्ली) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में आपातकालीन व क्रिटिकल केयर सेवाएं दे चुकी हैं।
वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सम्मान: परामर्श शुल्क पूरी तरह निःशुल्क
संस्थान ने मानवीय संवेदनाओं की अनूठी मिसाल पेश करते हुए 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों के लिए डॉक्टर परामर्श शुल्क पूरी तरह शून्य (निःशुल्क) रखा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लाभ कमाने के बजाय समाज के बुजुर्गों की बेहतर देखभाल कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना है।
उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं एवं आपातकालीन सेवाएं
- 24/7 इमरजेंसी व क्रिटिकल केयर: हृदय रोग (Cardiac), तंत्रिका तंत्र (Neurological), प्रसूति व स्त्री रोग, बाल रोग तथा दुर्घटना व ट्रॉमा से संबंधित त्वरित आपातकालीन प्रबंधन एवं स्थिरीकरण।
- डे-केयर एवं ऑब्जर्वेशन: ऑक्सीजन थेरेपी, ऑब्जर्वेशन बेड्स, डे-केयर आईवी थेरेपी व जीवनरक्षक दवाएं।
- जांच एवं अन्य प्रक्रियाएं: ईसीजी (ECG), नेबुलाइजेशन, ब्लड शुगर जांच, ड्रेसिंग व टांके (Suturing), कैथेटर केयर और एनजी ट्यूब बदलना।
- उच्च केंद्रों पर रेफरल: गंभीर मामलों में प्राथमिक उपचार के उपरांत उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए सुरक्षित एवं त्वरित रेफरल की व्यवस्था।
घर बैठे परामर्श के लिए टेलीमेडिसिन सुविधा
चलने-फिरने में असमर्थ या दूर-दराज के मरीजों के लिए ऑनलाइन परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई है:
- ऑडियो कॉल परामर्श: ₹150/-
- वीडियो कॉल परामर्श: ₹250/-
ओपीडी समय एवं संपर्क
- सोमवार से शनिवार: प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एवं सायं 04:30 बजे से 06:30 बजे तक
- रविवार: प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (केवल पूर्व अपॉइंटमेंट पर)
- स्थान: नया बाजार, गौला रोड, पेशकारपुर मोतीराम, हल्दूचौड़, हल्द्वानी
- हेल्पलाइन / अपॉइंटमेंट: +91 8630100432
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, समाजसेवी गोविंद वल्लभ भट्ट, समाजसेवी रवि राणा, वरिष्ठ समाजसेवी भैरव दत्त खोलिया सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मोनिका लांगेह की सेवाभावी सोच और इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें


