मणगोपेश्वर/गोपेश्वर:
क्षेत्र के प्रसिद्ध गोपेश्वर महादेव मंदिर (मणगोपेश्वर) मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों और मंदिर व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री प्रयाग सिंह भंडारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी वर्ष 2026 में मंदिर प्रांगण में ‘महाशिवपुराण कथा’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।
महाशिवपुराण कथा का कार्यक्रम तय (9 से 17 फरवरी 2026)
बैठक में उपस्थित भक्तजनों और श्रद्धालुओं ने विचार विमर्श के बाद तय किया कि लगभग 5-6 वर्षों के अंतराल के बाद इस धार्मिक अनुष्ठान की आवश्यकता है। सर्वसम्मति से तय किया गया कि दिनांक 09 फरवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक महाशिवपुराण का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में श्री राजेन्द्र सिंह भंडारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शिव पुराण कथा में धार्मिक अनुष्ठान पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, जिससे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। यह भी निर्णय लिया गया कि पूजा-पाठ और यज्ञ का जिम्मा तथा दान-दक्षिणा का वहन कमेटी द्वारा किया जाएगा।
नई समितियों का गठन
आयोजन के सफल क्रियान्वयन और मंदिर की सुचारू व्यवस्था के लिए दो अलग-अलग समितियों की जानकारी साझा की गई है:
1. शिव पुराण कथा आयोजन समिति (विशिष्ट अनुष्ठान हेतु)
महाशिवपुराण कथा के सफल संचालन के लिए एक विशेष समिति गठित की गई है:
अध्यक्ष: श्री हयात धपोला
उपाध्यक्ष: श्री गोविन्द सिंह धपोला
कोषाध्यक्ष: श्री कुन्दन सिंह
सदस्य: श्री सहदेव सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह (राजू), श्री योगेश सिंह, श्री विनोद जोशी, श्री दीपक चन्द्र, श्री गंगा सिंह, श्री अनिल सिंह।
2. शिव मंदिर कमेटी, मणगोपेश्वर (मुख्य कार्यकारिणी)
मंदिर के नियमित कामकाज और व्यवस्था के लिए मुख्य कार्यकारिणी का स्वरूप (जो पूर्व बैठक में तय किया गया था) इस प्रकार है:
अध्यक्ष: श्री प्रयाग सिंह भंडारी
उपाध्यक्ष: श्री हयात सिंह धपोला
सचिव: श्री संतोष भंडारी एवं श्री गोविन्द सिंह धपोला
कोषाध्यक्ष: श्री कुन्दन सिंह धपोला
संरक्षक: श्री भूपेश सिंह धपोला एवं श्री भगवान सिंह धपोला
पुजारी वर्ग/सदस्य: श्री दिनेश चन्द्र पांडे, श्री भूपाल सिंह रावल, श्री गिरीश चन्द्र जोशी, श्री शंकर सिंह रावल, श्री भगवत चन्द्र पांडे।
अन्य वरिष्ठ सदस्य: श्री शंकर सिंह धपोला, श्री गंगा सिंह धपोला, श्री राजू धपोला, श्री वीर सिंह धपोला, श्री जीवन सिंह धपोला, श्री आनन्द सिंह धपोला, श्री सुरेन्द्र सिंह धपोला, श्री जगदीश राम, श्री जोगा राम। आदि
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
