माँ अवंतिका मंदिर में भव्य शनि महायज्ञ और भंडारे का आयोजन, उमड़ा जनसैलाब

ख़बर शेयर करें

 

माँ अवंतिका मंदिर में भव्य शनि महायज्ञ और भंडारे का आयोजन, उमड़ा जनसैलाब
लालकुआं। लालकुआं के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ अवंतिका मंदिर परिसर में शनिवार को विक्रम एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 13 वें भव्य शनि यज्ञ, पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने कतारबद्ध होकर श्रद्धाभाव से प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस पावन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने भगवान शनि देव और माँ अवंतिका के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। अपने संदेश में विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारे समाज को सकारात्मक ऊर्जा और एकजुटता प्रदान करते हैं, भगवान शनिदेव सभी क्षेत्रवासियों पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें और क्षेत्र में सुख-समृद्धि व शांति का वास हो। उत्तराखंड सरकार के दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक ने अपने संदेश में कहा कि हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक मूल्य और परंपराएं ही हमारी असली पहचान हैं, विक्रम एसोसिएशन का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है जो समाज में सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ कर रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने अपने संबोधन में कहा कि सामूहिक धार्मिक आयोजनों से संपूर्ण नगर का वातावरण पवित्र और आध्यात्मिक बनता है, जिससे आपस में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने कहा कि नर सेवा ही सबसे बड़ी नारायण सेवा है और भंडारे के माध्यम से समाज के हर वर्ग को प्रसाद वितरित करना पुण्य का सर्वोच्च कार्य है। मां भद्रकाली मंदिर के आचार्य योगेश पंत ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने आध्यात्मिक संदेश में कहा कि विधि-विधान से किया गया महायज्ञ और पवित्र मंत्रोच्चार न केवल पर्यावरण को शुद्ध करता है, बल्कि मनुष्यों के अंतःकरण का शुद्धिकरण कर समस्त कष्टों का निवारण और आत्मिक शांति प्रदान करता है।
इस गरिमामयी उत्सव में पहुंचे वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध युवा समाज सेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल का भी मंदिर समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया और उन्हें इस पावन स्मृति के रूप में आदि शक्ति माँ अवंतिका पुस्तक भी भेंट की गई। धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में अवंतिका मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर जोशी, मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, महामंत्री भुवन पांडे, सभासद भुवन पांडे, धन सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, राधे राधे सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा, इन्दर सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह कनवाल, हेमंत पांडे, रौनक कनवाल, विमल चौधरी, मोहन कुड़ाई सहित विक्रम एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान महायज्ञ के मुख्य यजमान भजन सिंह नेगी एवं जगदीश चंदोला रहे। इनके साथ ही भगवान सिंह बोहरा, चंदन जोशी, चंदन उपाध्याय, मोहन उपाध्याय, दीवान सिंह, गणेश जोशी, जगदीश चंद्र, यशपाल नेगी, भीम सिंह, महेश चंद्र, आनंद सिंह परंगाई, बच्चन सिंह नयाल, भूपेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, प्रेम सुयाल, श्याम दत्त भट्ट, तारा दत्त जोशी, दिनेश चंद्र, गंगा दत्त पांडे, शंकर पनेरु, पुरन वर्मा, दिनेश फुलारा, धर्मेंद्र, कुंदन सिंह एवं अन्य सभी गाड़ी मालिक व ड्राइवर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने पूरी तन्मयता के साथ व्यवस्थाएं संभालकर इस विशाल धार्मिक समागम को भव्यता के साथ संपन्न कराया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के अवंतिका मंदिर में शनि देव महायज्ञ की धूम, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने टेका मत्था इस पावन अवसर पर दुर्गापाल जी को भेंट की गई 'आदि शक्ति माँ अवंतिका' पुस्तक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad