हल्द्वानी। रिम्पी बिष्ट / रविवार को हल्द्वानी के निजी सभागार में
अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रष्ट(रजिo) के तत्वाधान में कानून का कायदा महिलाओं व बच्चों के सम्मान का वायदा स्लोगन के साथ भव्य महिला सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर अपनी विशिष्ट पहचान बना रही महिलाओ को सम्मानित किया गया।
यहां श्री राधा कृष्ण संस्थान व रिदम डांस एकेडमी के बच्चों ने व सिंगर गिरीश सिंह खाती ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर आयोजक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष सीमा देवल ने बताया कि यह महिला सम्मान कार्यक्रम अलग-अलग प्रदेशों में भी आयोजित किए जाते है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत और राष्ट्रीय टीम के सभी पदाधिकारी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में महिला सम्मान हेतु सबका चयन किया गया है।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेनू अधिकारी दर्जा राज्य मंत्री व विशिष्ट अतिथि कॉमनवेल्थ चेम्पियन मुकेश पाल ने सभी सम्मानित होने वाली महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया, व अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज महिला किसी भी क्षेत्र में कम नही है, वह अपनी जिम्मेदारियों व अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक आगे बढ़ना जानती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सहयोग व प्रोत्साहन कि जरूरत है, उन्हें आत्म निर्भर बनाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर अटल फाउंडेशन की महासचिव शालिनी गुप्ता ने कार्यक्रम के विषय मे प्रकाश डाला व सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति की अध्यक्ष तीलू रौतेली अवार्डी पावर्ती किरौला, महावर महिला समिति की अध्यक्ष अलका गुप्ता, भौतिकी विभाग की सहायक प्राध्यापक तीलू रौतेली अवार्डी डॉ सुधा पाल, राष्ट्रीय सेविका समिति की क्षेत्र कार्यवाहिनी नीमा अग्रवाल, पंजाबी महिला क्लब की अध्यक्ष रश्मि राजपाल, आनंद आश्रम की अध्यक्ष तीलू रौतेली अवार्डी कनक चंद, बीएलएम एकेडमी स्कूल की डायरेक्टर सौम्या अग्रवाल, रोशनी सोसायटी की अध्यक्ष शिवानी पाल, कॉस्मेटिक डेंटिस्ट और इम्प्लांटोजिस्ट डॉ स्वाति सिंघल, ग्लो एंड गिल्टर इवेंट की संस्थापक विभा शर्मा व सुरभि शर्मा, सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव की अध्यक्ष गुलमोहर गर्ल तनुजा जोशी,
पीएसएन स्कूल की संस्थापक प्रेमा मित्तल, गोरखा समाज की अध्यक्ष मीना थापा, श्री राधा कृष्ण संस्थान की अध्यक्ष डॉ गुंजन जोशी, सीनियर फिजियोथेरेपिष्ट व फिजियोथेरेपी, स्लिमिंग और फिटनेस सेंटर की निदेशक डॉ अंकिता चांदना, अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश अध्यक्ष बीनू जायसवाल, उत्तराखंड वुमन क्लब की अध्यक्ष मोनिका शर्मा, एडवोकेट ऊषा, रिदम डांस एकेडमी की डायरेक्टर अंशील वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ निशा मरहट्टा जोशी, साथी हाथ बढ़ाना समिति की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, समूह स्वरोजगार प्रशिक्षक मीनाक्षी, पर्वतीय सांस्कृतिक कला मंच की अध्यक्ष मोहिनी रावत को समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे उत्क्रष्ट व उल्लेखनीय कार्य के लिए क्रमशः सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की प्रदेश अध्यक्ष सीमा देवल ने की तथा संचालन रिम्पी बिष्ट ने किया
कार्यक्रम के स्पॉन्सर रजत माहेश्वरी थे।
यहां अतुल जायसवाल कपिल अग्रहरि, विनीत अग्रवाल ने विशेष सहयोग किया।
इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष पूनम अग्रवाल,
उपाध्यक्ष श्रुति तिवारी, उपाध्यक्ष रिचा गोयल,
कोषाध्यक्ष कुसुम लता केसरवानी, सारिका केसरवानी, नीतू केसरवानी, मंजू देवल, नेहा देववंशी,
खुशबू देवल, मालती केसरवानी, मंजू केशरवानी ,मंजू प्रदीप, अंशु देवल, दीपा जायसवाल, दीपा गुप्ता
सहसचिव अर्चना मित्तल, दीपिका अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल ,प्राची अग्रवाल, डोली जायसवाल ,पूनम अग्रवाल ,डॉ रिद्धिमा, प्रगति जैन, श्वेता गुप्ता, वर्षा आर्य, रजत महेश्वरी, विनीतअग्रवाल सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
