लालकुआँ।
सेंचुरी मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अजय गुप्ता ने नव वर्ष के शुभ अवसर पर मिल परिवार, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने नव वर्ष को नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रगति का प्रतीक बताते हुए सभी के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।
श्री गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि सेंचुरी मिल की प्रगति में कर्मचारियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नव वर्ष में भी मिल परिवार इसी एकजुटता और कर्मठता के साथ नए लक्ष्यों की ओर आगे बढ़े, यही उनकी कामना है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाला वर्ष सभी के जीवन में नए अवसर, नई उपलब्धियाँ और नई सफलताएँ लेकर आएगा। साथ ही उन्होंने सुरक्षित कार्यसंस्कृति, आपसी सहयोग और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया।
अंत में सेंचुरी मिल के सीईओ ने सभी को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह वर्ष सभी के लिए मंगलमय, यशस्वी और खुशियों से भरा हो।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
