हेमन्त गौनिया ने की पेयजल समस्या के निदान की मांग

ख़बर शेयर करें

 

जनपद नैनीताल के भीमताल ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत ओखलढुंगा ग्राम सभा में पानी की बड़ी विकट समस्या है पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग कनस्तरों के हिशाब से पानी खरीदने को विवश है या फिर वाहनों द्वारा 7 -8 किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है ग्राम सभा ओखलढुंगा के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाई स्कूल मैं भी पिछले काफी लम्बें समय से पानी की जटिल समस्या है
समाज सेवी हेमंत गोनिया ने बताया कि समस्या के निदान हेतु उनके सहयोगीयों द्वारा ओखलढुंगा हाई स्कूल विद्यालय पर 25 हजार की दो सिंटेक्स की टंकी टुल्लू पंप नल फिटिंग भी कराई गई है लेकिन नल सूख रहे हैं बच्चे पेयजल को लेकर परेशान है पानी के बिना भोजन माताओं को दूर से पानी लाना पड़ रहा है हैंड पंम्प भी दयनीय दशा से जूझ रहे है पम्पों से गंदा लाल पानी आता है टंकियां नल सूख चुके है विभागीय अधिकारी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है उन्होनें बताया बार – बार अवगत कराये जानें के बावजूद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है हेमंत गोनिया ने बताया पानी की समस्या को लेकर केंद्रीय पर्यटन रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा को भी अवगत करा दिया गया है उन्होने कहा वे समस्या का निदान करवाकर ही दम लेगें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad