यहाँ तेंदुए ने हमला कर तीन लोगों को किया घायल

ख़बर शेयर करें

 

द्वाराहाट विकासखंड के निकटवर्ती गांव मल्ली मिरई के भौरा तोक में आज शाम 5 बजे तेंदुए ने तीन लोगों पर अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद निकटवर्ती ग्रामवासियों में भय का माहौल बन गया है। आपको बता दे तेंदुए के हमले से 2 महिलाएं और एक युवक घायल हो गया, पीड़ित युवक ने बताया की वह घर के पास पानी की पाइप ठीक करने गया था।अचानक झाड़ियों में घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया, उनके बचाव के लिए आयी महिला को तेंदुआ कुछ दुरी तक घसीट कर ले गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  किसके इशारे पर दबाई गईं केंद्र की फाइलें? 6 गांवों को मिला हक, तो बिंदुखत्ता के साथ शासन का ये कैसा दोहरा खेल!

गनीमत की बात यह रही की तीनों की जान बच गई। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाने की मांग की है अन्यथा वो आंदोलन को बाध्य होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खौफनाक मंजर: स्कूल परिसर में चहलकदमी करता दिखा खूंखार तेंदुआ, आसमान में उड़े ड्रोन... गन्ने के खेतों में फंसा गुलदार (देखें वीडियो)
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad