दतिया मध्य प्रदेश में आगामी सात नवम्बर को माँ बगलामुखी के विराट महायज्ञ को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है इस यज्ञ में उत्तराखण्ड़ राजस्थान महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश सहित देश के तमाम भागों के भक्तजन भाग लेंगें यह जानकारी देते हुए माँ ( बगलामुखी) माता के भक्त पूर्व दर्जा राज्य मन्त्री ललित पंत ने दी श्री पंत ने कहा इन दिनों सत्य साधक गुरुजी श्री विजेन्द्र पाण्डेय जी दतिया के हनुमान गढ़ी मन्दिर में 36 दिवसीय साधना में सलग्न है 7 नवम्बर को साधना के विराम अवसर पर विराट महायज्ञ का आयोजन हो रहा है जिसकी सभी तैयारियां इन दिनों जोरों पर चल रही है श्री पंत ने कहा कि कृष्ण यजुर्वेद अन्तर्गत ‘काठक संहिता’ में मॉ भगवती बगलामुखी का बड़ा ही मोहक तथा सुन्दर वृतान्त मिलता है
सभी दिशाओं को प्रकाशित करने वाली, मोहक रूप धारण करने वाली ‘विष्णु पत्नी’ वैष्णवी महाशक्ति त्रिलोक की ईश्वरी कही जाती है। इसी को स्तम्भनकारिणी शक्ति, नाम व रूप से व्यक्त एवं अव्यक्त सभी पदार्थों की स्थिति का आधार व पृथ्वी रूपा कहा गया है। भगवती बगलामुखी इसी स्तम्भन शक्ति की अधिष्ठात्री दवी हैं
उन्होंने कहा महाभारत काल के इतिहास की गाथा समेटे है, वनखण्डेश्वर मंदिर जहां माई पीताम्बरी विराजमान है
श्री पंत ने बताया मध्य प्रदेश में स्थित दतिया शहर का महत्व सम्पूर्ण भारत वर्ष की आध्यात्म की विरासत में अद्भूत व अतुलनीय है।ब्रहमास्त्र शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माई पीताम्बरा का दरवार स्थित होनें के कारण दतिया को पावन धाम का दर्जा प्राप्त है। महाभारत काल की स्मृतियों को अपनें आंचल में समेटे दतिया धाम में माई पीताम्बरा के दर्शनों हेतु देश व विदेश से भक्तजनों की आवाजाही निरंतर लगी रहती है श्री पंत ने बताया बगलामुखी देवी को ही पीताम्बरी देवी अथवा पीताम्बरा देवी कहा जाता है। यह देवी सृष्टि की दश महाविद्याओं में से एक मानी जाती हैं। तंत्रशास्त्र में इस देवी को विशेष महत्व दिया गया है। अपनी उत्पत्ति के समय यह देवी पीले सरोवर के ऊपर पीले वस्त्रों से सुशोभित अद्भुत कंचन आभा से युक्त थी। इसीलिए साधकों ने इस देवी को ‘पीताम्बरी’ अथवा ‘पीताम्बरा’ देवी के नाम से भी सम्बोधित किया है इस तरह यही बगलामुखी देवी पीताम्बरी देवी के रूप में जगत में पूजित, वन्दित एवं सेवित हैं।श्री राम पर भी इनकी असीम कृपा थी इसलिए इन्हें रामाप्रपूजिता भी कहा जाता है भगवान श्री कृष्ण की आराध्या होनें के कारण ये केशवस्तुता भी कही जाती है



लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें